फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   poor family in deep sad

गृह क्लेश मेें उजड़ गई गरीबी से जूझते परिवार की गृहस्थी

Sat, 13 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
poor family in deep sad
बरेली/भुता। बेहद गरीबी से जूझ रहे बंटू के परिवार को गृह क्लेश ने उजाड़ दिया। शराब की लत की वजह से मेहनत-मजदूरी करने के बावजूद परिवार चलाने में मुश्किल होती थी। अक्सर इसी पर परिवार में झगड़ा होता था और जयंती घर छोड़कर चली जाती थी। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ था लेकिन इस बार झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि पूरा परिवार ही उजड़ गया।
विज्ञापन

बंटू के पिता छेदा लाल ने बताया कि पहले उनके पास 68 बीघा जमीन थी। मगर धीरे-धीरे सारी जमीन बिक गई। अब पांच बीघा जमीन बची है। दो-दो बीघा दोनों बेटों के पास और एक बीघा पत्नी के पास। पत्नी से नहीं बनी तो वह भी बंटू के पास आकर रहने लगे मगर यहां जयंती से भी उनकी नहीं बनी। मजबूरन उन्होंने अपना अलग चूल्हा रख लिया। बंटू और जयंती में भी नहीं बनती थी। बंटू मेहनत-मजदूरी करता था लेकिन शराब भी पी लेता था। इस पर भड़ककर जयंती बच्चों को लेकर घर से चली जाती थी और रात-रात भर नहीं लौटती थी।
विज्ञापन

कई बार दोनों में झगड़ा होने के बाद मारपीट तक हो जाती थी। बंटू बच्चों को बहुत प्यार करता था लेकिन जयंती उन्हें पीटती थी। छेदालाल ने बताया कि बंटू ने अपने हिस्से का पुराना मकान बेचकर गांव के बाहर आगे पीछे दो कमरों का घर बनाया लेकिन न घर की बाउंड्री है और न दरवाजा। घर में सामान के नाम पर टूटी-फूटी दो चारपाई, एक बक्सा और कुछ बर्तन हैं। जैसे-तैसे उसकी गृहस्थी चल रही थी मगर जयंती ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed