{"_id":"5d9105908ebc3e017e52c6a4","slug":"poltical-bareilly-news-bly378227756","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओमकार को घर में किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कांग्रेस महासचिव ओमकार को घर में किया नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्वामी चिन्मयानंद मामले को सोमवार को शाहजहांपुर से निकलने वाली न्याय पदयात्रा में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह को बदायूं पुलिस ने रात करीब साढ़े दस बजे उनके आवास पर पहुंच उन्हें उनके ही घर में नजरबंद कर लिया।
बताते चलें कि शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा के समर्थन में निकलने वाली पदयात्रा में भाग लेने के लिए बदायूं से भी सोमवार सुबह को कांग्रेस के कार्यकर्ता रवाना होने थे। लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई। इस पर पुलिस रात साढ़े दस बजे प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के आवास पर पहुंच गई और उन्हें उनको घर में ही रोक दिया। ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को बचा रही है। जबकि पीड़ित का लगातार उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि चिन्मयानंद के ऊपर इससे पहले भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा सरकार ने मुकदमा हटाने की कोशिश की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने दखल दिया था। लगातार यौन उत्पीड़न करने वाले चिन्मयानंद को फिर से बचाने की कवायद जारी है। भाजपा सरकार का यह कदम लोकतंत्र के खिलाफ है।