फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pollution is still present in the air of residential areas, AQI 215

Bareilly News: आवासीय इलाकों की हवा में अभी घुला है प्रदूषण, एक्यूआई 215

Mon, 04 Nov 2024 04:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Pollution is still present in the air of residential areas, AQI 215
बरेली। दिवाली से शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर भैया दूज तक जारी रहा। इस कारण रविवार को भी आवासीय क्षेत्र का एक्यूआई दो सौ के पार दर्ज हुआ। जबकि व्यावसायिक क्षेत्र में एक्यूआई सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार राजेंद्र नगर का एक्यूआई रविवार सुबह 210 रहा और शाम छह बजे तक हल्की गिरावट के साथ 171 पर दर्ज हुआ। इसी दौरान सिविल लाइंस का एक्यूआई क्रमशः 131 और 95 था। शहर का औसतन प्रदूषण का स्तर 135 दर्ज किया गया। प्रदूषण कार्यालय के क्षेत्रीय वैज्ञानिकों के अनुसार हवा की गति बढ़ने और पटाखों को जलाना बंद होने के बाद एक्यूआई सामान्य स्तर पर दर्ज होने की उम्मीद है। बता दें कि दिवाली के 72 घंटे बाद भी अभी शहर से प्रदूषण का स्तर पूरी तरह थमा नहीं है। दूसरी ओर वातावरण में हल्की धुंध अभी भी बरकरार है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed