फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political news in district.

Pilibhit News: एकता पदयात्रा में उमड़े लोग, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

Mon, 17 Nov 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
शहर में निकली एकता पद यात्रा में दिखा लोगों का जन सैलाब स्रोत : कार्यकर्ता
पीलीभीत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पखवाड़े के अवसर पर गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार की अगुवाई में सदर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने एकता पदयात्रा निकाली। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के बाद रामा कॉलेज में हुई जनसभा में गन्ना राज्यमंत्री ने संबोधित किया।
विज्ञापन

एकता पद यात्रा का शुभारंभ टनकपुर हाइवे पर मोमिनगंज से हुआ। गन्ना राज्यमंत्री के साथ जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ब्लाॅक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार आदि के साथ हजारों कार्यकर्ता नकटादाना चौराहा पहुंचे। इससे पहले यात्रा का कचहरी के पास संयुक्त बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और अन्य अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। यहां भाजपाइयों पर पुष्प वर्षा हुई। नकटादाना से गैस चौराहा, सुनगढ़ी थाने के पास से होकर यात्रा रामा कॉलेज मैदान में पहुंची और जनसभा में बदल गई। पदयात्रा में नगारिकों की भीड़ जुटाने में गन्ना राज्यमंत्री के भाई विजय सिंह गंगवार की रणनीति काम आई।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से विजय सिंह गंगवार इस पदयात्रा और जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन रात जी जान से जुटे हुए थे।
सपा पर साधा निशाना, गिनाए विकास कार्य
जनसभा में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सपना देखना छोड़ दें कि उनको प्रदेश में सत्ता हासिल होगी। 2027 में सपा की नो-एंट्री रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन देने का एक बार फिर निर्णय लिया है। उन्होंने जिले में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का शरीर हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनका खून व विचार हमारे शरीर में है। हम उनके विचारों पर चलकर देश को बदल सकते हैं। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा में कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश दिया। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार को जिंदा रखना दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed