{"_id":"5e51778e8ebc3ef3c8145057","slug":"political-bareilly-news-bly396973920","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से सदन तक अमर्यादित भाषा बोल रहे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से सदन तक अमर्यादित भाषा बोल रहे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सूबे के मौजूदा हालातों को बेहद खराब बताकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। वह कानपुर से पीलीभीत जाते वक्त शनिवार को दोपहर यहां पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब होकर बोले कि सड़क से लेकर सदन तक मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ऐसी अमर्यादित भाषा बोल रहे, जैसी इससे पहले किसी मुख्यमंत्री ने इस्तेमाल नहीं की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। किसानों को न तो फसलों का उचित मूल्य मिला और न ही दस हजार करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य मिला। इस वजह से किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। धान की खरीद किसानों के बजाय दलालों से की गई। आम आदमी को दवाएं नहीं मिल रहीं। 90 दिन में महंगाई खत्म करने का दावा करने वाली सरकार के राज में बिजली, रसोई गैस, डीजल, पढ़ाई आदि सब कुछ महंगा हो गया है। अखिलेश सरकार ने जो काम कराए, यह लोग उन पर अपने नाम का पत्थर लगाकर और फीता काटकर सारा श्रेय खुद ले रहे हैं। इन हालातों में सामाजिक व्यवस्था बिगडने के साथ आर्थिक विषमता बढ़ रही है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सब कुछ बेंचकर पूंजीपतियों के हित मेें निजीकरण करने पर आमादा और इससे उत्पादक से उपभोक्ता तक हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के बल पर सपा आने वाले वक्त मेें इन हालातों में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। इससे पहले, उन्होंने पूर्व मंत्री कोविद कुमार सिंह की पुण्य तिथि पर उनके आवास पर जाकर उनकी पत्नी सुनीता कोविद और भाई आदित्य सिंह आदि से भेंट कर शोक व्यक्त किया और परिवार को पार्टी के स्तर से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह के गांव रौसर कोठी जाकर उनके पिता विश्वनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और बाद मेें सिंधौली क्षेत्र के गांव सकुलिया में दिवंगत कार्यकर्ता चंदशेखर यादव के घर जाकर शोक संतृप्त परिवार जनों को सांत्वना दी। प्रारंभ में उनका जिले की सीमा हरदोई बाईपास पहुंचने पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां केे नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। बाद में खिरनीबाग चौराहा पर सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सराफ ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर शाल ओढ़ाई और गणेश प्रतिमा भेंट की। स्वागत मेें एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। सिंधौली में फिरोज सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।