{"_id":"5d9660a88ebc3e93ce4fb366","slug":"political-bareilly-news-bly378681184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदा के खिलाफ फतवा मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदा के खिलाफ फतवा मामले में सुनवाई टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। निदा खान के खिलाफ फतवा देने के मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। इस मामले में एक अभियुक्त शीरान रजा खां भी कोर्ट में हाजिर नहंीं हुए। मामला एसीजेएम अतुल चौधरी की कोर्ट में है।
आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के खिलाफ फतवा देने के मामले में कोर्ट में बृहस्पतिवार को होने वाली सुनवाई टल गई। इस मुकदमे में एक अभियुक्त शीरान रजा खां कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इससे पहले इस मामले में अभियुक्त मुफ्ती खुर्शीद और मुफ्ती अफजाल कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत करा चुके हैं। दोनों अभियुक्तों की वकील मेहर जहां ने बताया कि आज दोनों लोगों की तरफ से कोर्ट में हाजिरी माफी लगा दी गई क्योंकि इस मामले में शीरान रजा खां ने कोर्ट में हाजिर होकर अभी तक अपनी जमानत नहीं कराई है। उनके कोर्ट में हाजिर होने के बाद ही कार्यवाही आगे बढे़गी। कोर्ट ने इस मामले में अब सात नवंबर की तारीख तय की है। इसके अलावा शीरान रजा खां के खिलाफ घरेलू हिंसा के मुकदमे में भी कार्यवाही सात नवंबर तक के लिए टाल दी गई है।