फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

राजनीतिक पार्टियों में बंट गए गांव, कैसे आएगी खुशहाली

Thu, 03 Oct 2019 07:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
political
बरेली। भारत गांवों में बसता है, लेकिन आज की सच्चाई यह है कि गांव वोट बैंक की राजनीति में टुकड़ों में बंट गए हैं। आज गांवों में लोग नहीं बल्कि भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के लोग बसते हैं। इससे गांवों की एकजुटता तो खत्म हुई ही है साथ खुशहाली भी छिन गई है। अगर देश को समृृद्ध और खुशहाल बनाना है तो पुराने दौर को वापस लाना होगा। यह बात वृंदावन से आए विजय कौशल महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कही। यह दोनों ही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खुशहाली फाउंडेशन के पौध वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

वृक्ष मित्र-ग्राम मित्र अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में गांवों से आए छह हजार से ज्यादा लोगों को 62 हजार फलदार पौधे बांटे गए। फाउंडेशन के अध्यक्ष समीर मोहन ने कहा कि किसानों को खुशहाल बनाना है तो फल सब्जियां उनको खुद उगाना होगा जिसमें फाउंडेशन मदद कर रहा है। डॉ. गोपाल ने कहा कि आज वैज्ञानिक खोज से प्रकृति नष्ट हो रही है। आने वाले सौ साल में धरती रहने लायक नहीं बचेगी। मनुष्य जितना उपभोग कर रहा है उतना वापस भी करना चाहिए।
विज्ञापन

कौशल महाराज ने कहा कि कीटनाशक लगी दवाइयों से तैयार सब्जी फल खाकर मनुष्य का रक्त मैला होता जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। मूर्ति पूजा से ज्यादा अच्छा है कि वृक्ष देवता की पूजा करें। भगवान की मूर्ति पर जल चढ़ाने के बजाए पेड़ों पर एक लोटा जल चढ़ाएं। किसानों से कहा कि यह पौधे लगाएं और उनकी हिफाजत करें। कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल, अजय यादव, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. बृजेश, डॉ. सौरभ मिश्रा, आदित्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी जयंती पर गांधी जी को ही याद नहीं किया
पौध वितरण कार्यक्रम गांधी जयंती के मौके पर हुआ था, पर हैरानी की बात रही कि वक्ताओं ने गांधी जी को ही याद नहीं किया। एक दो बार गांधी जी के सिद्धांतों पर बात हुई, लेकिन उसके बाद किसी ने भी अपनी बात में गांधी जी को शामिल करना जरूरी नहीं समझा।


प्लास्टिक उपयोग से दूर रहा कार्यक्रम
पूरे कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। मंच पर बैठे अतिथियों के लिए पीने का पानी मटके में रखा गया। प्लास्टिक के डिस्पोजल का भी उपयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed