{"_id":"5d8291fa8ebc3e016d630cd4","slug":"political-bareilly-news-bly3766513191","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धियां बताने आए प्रभारी मंत्री हकीकत सुनकर अफसरों पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धियां बताने आए प्रभारी मंत्री हकीकत सुनकर अफसरों पर भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अफसरशाही भले ही लंबे चौड़े दावे कर ले, लेकिन सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ढाई साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां बताने आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सर्किट हाउस में बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से फीडबैक मांगा तो ये हकीकत सामने आई। कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने साफ कहा कि अफसरशाही सरकार की सोच के अनुरूप काम नहीं कर रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली आदि विभागों में हो रही गड़बड़ियों को प्रभारी मंत्री के सामने रखा। बेबाकी से कहा कि भले ही प्रदेश में सरकार भाजपा की हो, लेकिन अफसर सपा और बसपा की मानसिकता से काम कर रहे हैं। विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिससे जनता के मन में सरकार के प्रति नाराजगी पैदा हो रही है।
बुधवार शाम ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सर्किट हाउस में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं रूबरू हुए और उनसे जानकारी मांगी कि जनता में सरकार के प्रति क्या सोच है। ढाई साल पूरे होने पर उपलब्धियों की जानकारी देने से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं का मन टटोला। अफसरों की मौजूदगी के बीच सीधे संवाद में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, बेसिक शिक्षा आदि विभागों पर खूब भड़ास निकाली। कहा, कई थानेदार सपा-बसपा मानसिकता से काम कर रहे हैं। मंत्रियों के पत्र लेकर जो फरियादी विभागों में जाता है, उसको भी तरजीह नहीं मिलती। नगर निगम के बेलगाम अफसर, मेयर और भाजपा नेताओं पर मुकदमे लिखवा रहे हैं। जिम्मेदार अफसर फोन नहीं उठाते हैं। कारोबारी नेताओं ने बताया कि लोड बढ़वाने और नया कनेक्शन लेने के कई-कई दिन दौड़ना पड़ता है। नए खंभे लगाने से मना कर दिया जाता है। बीच सड़क पर लगे खंभों से दुर्घटनाओं के बावजूद पोल शिफ्ट नहीं किए जाते हैं। बिजली स्टोर में खुली वसूली होती है। घोटालेे के आरोपी मौज कर रहे हैं। जिला अस्पताल और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की स्थिति बदतर है। तहसीलों में बिना पैसे के काम कराना मुश्किल हो गया है। आम जनता का मानना कि सरकार भले ही भाजपा की भले हो, लेकिन भ्रष्टाचार पहले से ज्यादा हो गया है। नए यातायात नियमों के नाम पर पुलिस मनमानी कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, शहर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा और विधायकों के साथ ही डीआईजी, डीएम, एसएसपी, सीडीओ और बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
रात में ही बैठक बुलाई, अफसर कसे
प्रभारी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पदाधिकारियों से मिले खराब फीडबैक के बाद संबंधित अफसरों को रात नौ बजे तलब किया। डीएम, नगर आयुक्त, सीडीओ, सीएमओ, बीएसए, पुलिस अफसर फिर से सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री ने उनसे संबंधित शिकायतें, खराब कार्यशैली, मनमानी आदि से अवगत कराया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि भाजपा कार्यकर्ताओं से अच्छा फीडबैक नहीं मिला है तो इससे जनता ज्यादा परेशान होगी। उन्होंने अफसरों को कार्यशैली में सुधार लाने, जनता के कामों के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने ये भी कहा कि तहसील दिवस में आने वाली फरियाद का निस्तारण न होने की जानकारी मिली है। इसे अफसर गंभीरता से लें।
विज्ञापन
दो बिजली जेई नपे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग की भी खूब शिकायतें की। लचर कार्यशैली, फोन न उठाना, भ्रष्टाचार आदि की शिकायतें मिलने पर ऊर्जा मंत्री ने शेरगढ़ जेई रमाशंकर और देवरनिया के विनीत शर्मा को तत्काल हटाने और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के तेवर देख एसई ग्रामीण तारिक जलील ने जेई शेरगढ़ को रिठौरा और जेई देवरनिया को अटैच करने के रात में ही आदेश संबंधित एक्सईएन को दे दिए।
बिजली अफसर व्यापारियों के साथ बैठक करें
कारोबारियों ने शिकायत की कि लोड बढ़वाने और नए कनेक्शन या बिल सुधरवाने के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बिना लेनदेन के कोई काम नहीं होता। बेवजह लोगों को दौड़ाया जाता है, इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि शायद व्यापारियों के साथ बिजली विभाग तालमेल नहीं रखता है। उन्होंने निर्देश दिए कि हर माह चीफ इंजीनियर और एसई स्तर पर उद्यमियों और व्यापारियोें से समन्वय बैठक हो।
0 भाजपा संगठन की बैठक में जानीं सिस्टम की खामियां
0 अफसरों की रात में ही ली बैठक, सुबह फिर बुलाया
0 स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों पर सीएमओ को कसा, बोले- अस्पताल आ रहा हूं
0 अस्पताल सुनते ही रात में दौड़े अफसर