फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policemen should not bother investors for unit construction, action will be taken

Bareilly News: इकाई निर्माण के लिए निवेशक को परेशान न करें पुलिसकर्मी, होगी कार्रवाई

Sun, 21 May 2023 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Policemen should not bother investors for unit construction, action will be taken
बरेली। नाथनगरी को उद्योग नगरी की तर्ज पर विकसित करने में जुटे उद्यमियों को पुलिसकर्मी परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि इकाई निर्माण के लिए हो रही खोदाई को खनन बताया जा रहा है। इसके चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। मामले पर जिलाधिकारी ने एसएसपी को प्राप्त शिकायतों की जांच कर जबरन परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के तेजी से निस्तारित कराने की जानकारी दी। उद्यमियों ने जीएसटी के नाम पर पिछले दिनों बरेली के कारोबारी का माल से लदा ट्रक मुरादाबाद में पकड़ने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने अब शुरू हो रहे सर्वे के दौरान भी यह समस्या आने की बात कही। डीएम ने बगैर किसी नोटिस उद्यमी को परेशान करने पर नियमानुसार कार्रवाई को कहा है। वहीं, इन्वेस्टर्स समिट में निवेश करने वालों को पुलिसकर्मियों द्वारा परेशान करने की शिकायत पर सूचना एसएसपी को देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिछा, धौरा टांडा, फरीदपुर आदि के उद्यमियों ने खनन विभाग से इकाई निर्माण के लिए मिट्टी की खोदाई के लिए अनुमति दिलाने का अनुरोध किया। भू उपयोग परिवर्तन के लिए धारा-80 के लंबित तहसीलवार प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।


बिजली, बीडीए और यूपीसीडा के प्रकरण लंबित
संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट के 40 निवेशकों के प्रकरण पोर्टल पर लंबित हैं। जो धारा-80, बिजली विभाग, बरेली विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा विभाग द्वारा दी जाने वाली अनापत्ति/स्वीकृतियों के संबंध में हैं। अब तक 114 इकाइयां कार्यरत हो गईं हैं। जिनका निवेश 1878.26 करोड़ रुपये है। औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा बंडिया रोड पर रोड नंबर-05 पर नाले का निर्माण के लिए जल्द स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई।


नाला सफाई के लिए वन विभाग ने जताई सहमति
परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान में नाला सफाई न होने से जलभराव से निजात दिलाने का मामला फिर उठा। वन विभाग के एसडीओ ने औद्योगिक परिवेश के चलते आखिरकाकर सालभर बाद सफाई कराने पर सहमति जताई। सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए रोड नंबर-13 की पत्रावली बोर्ड बैठक में स्वीकृति के लिए रखे जाने, रोड नंबर 10, 25, 25 की टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी नगर निगम के अफसरों ने दी।


जर्जर सड़क के मुद्दे पर अफसरों ने दी सफाई
रिछा-जहानाबाद मार्ग पर डांडी हमीर से बंजरिया मार्ग निर्माण के संबंध में पीडब्लूडी एक्सईएन ने गन्ना विभाग द्वारा कार्य कराने की जानकारी दी। भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में पूरा हो चुके निर्माण कार्य को हैंडओवर करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। अटामांडा से धौराटांडा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिलने की जानकारी दी।



पुरानी लाइन शिफ्ट करने को शटडाउन की मांग
इलेक्ट्रिक बस स्टेशन के पीछे सड़क निर्माण अटकने का मामला उद्यमियों ने उठाया। बताया कि बीडीए ने नई लाइन लगा दी है, मगर पुरानी लाइन शिफ्ट करने के लिए शटडाउन नहीं मिल रहा। विद्युत प्राधिकरण को तीन घंटे शटडाउन देने और बीडीए को शेष कार्य पूरा कराने को कहा। बैठक में आईआई अध्यक्ष तनुज भसीन, चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, लद्यु उद्योग के एसके सिंह, परसाखेड़ा उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल रेवाणी, भोजीपुरा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed