फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policeman borrowed and stole Rs 35,000 from a woman, report

Bareilly News: सिपाही ने महिला से 35 हजार रुपये उधार लेकर हड़पे, रिपोर्ट

Thu, 23 Nov 2023 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Policeman borrowed and stole Rs 35,000 from a woman, report
बरेली। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही ने एक महिला के 35 हजार रुपये उधार लेकर हड़प लिए। रुपये मांगने पर उसे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। महिला ने एडीजी से शिकायत की तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर नेकपुर गल्ला मंडी निवासी महिला नीरज मौर्य की पहचान सिपाही गौतम उर्फ प्रदीप से थी। करीब नौ महीने पहले सिपाही ने नीरज से अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देकर 50 हजार रुपये उधार मांगे थे। नीरज ने अपने आभूषण गिरवी रखकर 35 हजार रुपये प्रदीप को दे दिए थे। प्रदीप ने एक महीने में रुपये लौटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

एक महीने बाद नीरज ने अपने रुपये मांगे तो सिपाही टालमटोल करने लगा। फिर उन्हें फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने लगा। महिला ने एडीजी से सिपाही प्रदीप की शिकायत की थी। एडीजी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed