फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will take mafia don Bablu Srivastava from Bareilly to Prayagraj

UP News: बरेली पुलिस की कस्टडी में माफिया बबलू श्रीवास्तव प्रयागराज रवाना, आज कोर्ट में होगी पेशी

Sun, 15 Oct 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 03:39 PM IST
सार

व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को लेकर पुलिस बरेली से रवाना हो गई। बबलू श्रीवास्तव को रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बरेली सेंट्रल जेल से बाहर निकाला गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली से प्रयागराज ले जाया गया। 

विज्ञापन
Police will take mafia don Bablu Srivastava from Bareilly to Prayagraj
कड़ी सुरक्षा में बबलू श्रीवास्तव को ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया बबलू श्रीवास्तव को पेशी के लिए बरेली पुलिस की कस्टडी में प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। पुलिस रात में बबलू को लेकर प्रयागराज जेल पहुंचेगी। सोमवार को प्रयागराज कोर्ट में उसकी पेशी कराई जाएगी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई पहले 11 अक्तूबर को होनी थी मगर, बरेली पुलिस ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर सुरक्षा मुहैया कराने से इन्कार कर दिया था। इस कारण बबलू श्रीवास्तव कोर्ट में पेश नहीं हो सका था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बबलू को ले जाने के लिए इस बार गोपनीय तरीके से तैयारी की थी। पुलिस उसे सड़क मार्ग से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई है। इधर बबलू को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: छात्रा को ट्रेन के आगे फेंकने का मामला, विभागीय जांच में बेनकाब होंगे लापरवाह पुलिसकर्मी
 

दो वज्र वाहनों समेत सुरक्षाबल भी मौजूद
सीओ अजय कुमार गौतम के नेतृत्व में चार गाड़ियों के काफिले में बबलू को सेंट्रल जेल से बाहर निकाला गया। काफिले में दो वज्र वाहन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बरेली पुलिस ही पेशी के बाद उसे लेकर लौटेगी। रास्ते के हर थाने की पुलिस इस काफिले को एस्कॉर्ट करेगी। सुरक्षा में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर और 50 पुलिसकर्मी गए हैं।

कुछ नहीं बोला बबलू, पहले के मुकाबले दिखा कमजोर
दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बबलू सेंट्रल जेल से बाहर निकला। पुलिस ने वज्र वाहन इस तरह खड़ा किया था कि बबलू को मीडिया से बात करने का मौका ही नहीं मिला। वाहन में भी उसे बीच में बैठाया गया। बबलू के बैठने से पहले दो बैग वाहन में रखे गए। बबलू के गले में पीले रंग की एक चेन और चेहरे पर शांत भाव था। 

पत्रकारों ने काफी सवाल किए मगर वह कुछ नहीं बोला। बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान में आतंकियों के मरने की घटना के बाद वहां के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे बबलू श्रीवास्तव का हाथ है। तब चर्चा चली थी कि बबलू भारतीय एजेंसियों के संपर्क में है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

बबलू ने जताया था जान का खतरा
कुछ दिन पहले बबलू ने अपनी जान का खतरा जताया था। माफिया ने जेल अधीक्षक और अपने अधिवक्ता के जरिये कहा था कि बरेली से प्रयागराज का सफर बहुत लंबा है। ऐसे में उसकी जान को खतरा हो सकता है। उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये सुनवाई करने की मांग की थी, लेकिन वादी पक्ष ने उसको अदालत में बुलाने की मांग की। इस कारण प्रयागराज के गैंगस्टर स्पेशल जज विकास श्रीवास्तव की अदालत ने उसे हाजिर होने का आदेश दिया था।

सराफ का अपहरण कर 10 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
पांच सितंबर 2015 को सराफ पंकज महिंद्रा स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनका अपहरण कर उनकी कार बंधवा लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी और उनके परिजनों से 10 करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने फतेहपुर जिले के एक फार्म हाउस पर छापा मारकर पंकज महिंद्रा को सकुशल बरामद कर लिया था।

10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
सराफ पंकज महिंद्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने माफिया बबलू श्रीवास्तव समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, कार व कई सिम कार्ड बरामद किए थे। अदालत में अभियोजन ने 21 लोगों की गवाही कराई थी। अब इस मामले में बबलू श्रीवास्तव समेत सभी 10 आरोपियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed