फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police stopped the construction going on at the Mazar in Bareilly

Bareilly News: बिना अनुमति के मजार पर कराया जा रहा था निर्माण, शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया

Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 01:40 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के मजार पर निर्माण कराया जा रहा था। जब इसका पता हिंदूवादी संगठन को चला तो उन लोगों ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। 

विज्ञापन
Police stopped the construction going on at the Mazar in Bareilly
पुलिस ने मौके पर जाकर रुकवाया निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में मजार को दरगाह का रूप दिए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को निर्माण रुकवा दिया। निर्माण कराने वाले युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सीबीगंज क्षेत्र के सनइया रानी गांव के निवासी आजाद का खेत जौहरपुर गांव से एक किमी दूर है। बताते हैं कि खेत पर आजाद के दादा की मजार कई बरस पहले से बनी हुई है। कुछ दिनों से मजार के चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण कर भवन बनाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


बजरंगी लाल जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी अमन सक्सेना आदि ने मौके पर पहुंचकर आजाद से निर्माण के बारे में जानकारी की। फिर पुलिस को सूचना दी कि मजार को दरगाह का रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखा सका निर्माण की अनुमति 
इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे तो आजाद ने उसे अपना ही खेत बताया। हालांकि, वह निर्माण की अनुमति नहीं दिखा सका। तब पुलिस ने आजाद को हिरासत में ले लिया और निर्माण रुकवा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लेखपाल को बुलवाया गया है। 

वह पैमाइश करके बताएंगे कि खेत आजाद का है या भूमि सरकारी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed