फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police sent the accused of selling blood to jail in Bareilly

Bareilly News: खुद को राज बताकर तीमारदार से किया खून का सौदा, निकला अतीक, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 28 Sep 2024 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 03:52 PM IST
सार

बरेली में खून के सौदागर सक्रिय हैं। ये अस्पतालों के बाहर जरूरतमंद तीमारदारों से सौदा करते हैं। इसके एवज में मोटी रकम वसलूते हैं। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक शख्स पकड़ा गया, जिसने तीमारदार से 20 हजार रुपये में दो यूनिट खून का इंतजाम करने का सौदा किया था। 

विज्ञापन
Police sent the accused of selling blood to jail in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में खून की सौदेबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने कर्मचारी नगर चौराहे पर पकड़े आरोपी अतीक को रिपोर्ट लिखकर जेल भेज दिया। आरोपी ने अपना नाम राज बताकर एक तीमारदार से दो यूनिट खून दिलाने के लिए 20 हजार रुपये में सौदा किया था। तीमारदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी पकड़ा गया। 

विज्ञापन


आईएमए ब्लड बैंक के बाहर कल्याण यादव नाम का शख्स काफी समय से खून की सौदेबाजी कर रहा था। वह दिहाड़ी मजदूरों और नशेड़ियों के खून का सौदा मरीजों के तीमारदारों से करता था, उसे कोतवाली से जेल भेजा गया था। इसी तरह इज्जतनगर क्षेत्र में पकड़ा गया परतापुर चौधरी निवासी अतीक भी काफी समय से खून की सौदेबाजी में लगा था। 

विज्ञापन

अस्पतालों के पास खड़े रहते हैं सौदेबाज 
इज्जतनगर के मिनी बाईपास पर कई निजी अस्पताल हैं। इन अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ आती है। इन अस्पताल के पास ही अतीक और उसके गुर्गे खड़े रहते हैं। इनको जैसे ही जरूरतमंद नजर आता है तो यह लोग उससे सौदेबाजी करने लगते हैं। कर्मचारी नगर के पास अतीक को गिरफ्तार किया गया। 

शाही थाने के कल्याणपुर निवासी नंद किशोर ने रिपोर्ट कराई। जिसमें बताया गया कि उनकी पत्नी श्वेता को दो यूनिट खून की जरूरत थी। उसने बीस हजार रुपये में दो यूनिट खून का बंदोबस्त कराने का सौदा तय किया था। उन्होंने उसे कुछ रुपये अपने मोबाइल से ट्रांसफर भी किए थे। अतीक को पकड़ा गया तो वह अपना नाम राज बता रहा था लेकिन पूछताछ में असली नाम अतीक सामने आया। पुलिस ने अतीक को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed