फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police sent the accused of attacking girls with blades to jail

सनकी सज्जाद: बीवी से परेशान था तो लड़कियों को बनाने लगा निशाना, हर शुक्रवार को करता था वारदात

Fri, 21 Apr 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

ब्लेड से लड़कियों पर हमला करने के आरोपी सज्जाद को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था। पुलिस अब मौलाना की तलाश में दबिश दे रही है। मौलाना के कहने पर ही वह लड़कियों पर हमला करता था। 

विज्ञापन
Police sent the accused of attacking girls with blades to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में ब्लेड से लड़कियों पर हमला करने के आरोपी सज्जाद को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया था। पुलिस अब मौलाना की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी सज्जाद ने पत्रकारों के सामने कबूला था कि वह हर शुक्रवार को लड़कियों पर हमला करता था। 

विज्ञापन


दरअसल, मौलाना ने बताया था कि हर शुक्रवार को लड़कियों पर हमला करने से उसकी दूसरी पत्नी की ओर से कराये मुकदमे खत्म हो सकते हैं। अगर वह न पकड़ा जाता तो शुक्रवार को फिर किसी लड़की पर हमला करता। किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मौलाना को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


संबंधित खबर- दूसरी बीवी ने की बेवफाई: परेशान शख्स को मौलाना ने दी ये सलाह, सरेराह लड़कियों संग खौफनाक काम करने लगा सज्जाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के बांस मंडी निवासी 45 वर्षीय सज्जाद ने स्वीकार किया था कि दूसरी पत्नी ने उसके काफी रुपये खर्च कराने के बाद उल्टा उस पर केस कर दिया था। वह परेशान था तो मौलाना ने राय दी थी कि युवतियों को घायल करने से उसे विवादों से निजात मिल जाएगी। 

Police sent the accused of attacking girls with blades to jail
आरोपी सज्जाद - फोटो : अमर उजाला

वारदात से पहले मौलाना से मिलता था आरोपी 

वारदात के तरीके से ही पुलिस ने भांप लिया था कि घटना में तंत्र मंत्र का कोई चक्कर है। दरअसल सभी घटनाएं शुक्रवार को हो रही थीं। इस तरह 21 अप्रैल को फिर घटना होनी थी। आरोपी ने भी कबूल किया कि वह हर गुरुवार को मजार पर जाकर मौलाना से मिलता था। वह तंत्र साधना करने के बाद उसे ताबीज देता था और अगले दिन उसे आठ से नौ बजे के बीच घटना करने को कहता था। उसने तीन घटनाएं रात में और एक दिन में इसी अवधि में की।

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी  

दो थानों की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल काफी मशक्कत के बाद सज्जाद को पकड़ सकी। इसके लिए पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। हर लोकेशन बांसमंडी चौराहे पर जाकर खत्म हो जाती थी। तब उस इलाके में सज्जाद का फोटो लेकर पुलिस घूमी तो सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed