{"_id":"65c920ef213b786cd70cc466","slug":"police-remained-silent-on-the-rhetoric-12-miscreants-identified-bareilly-news-c-4-bly1015-342485-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बयानबाजी पर पुलिस ने साधी चुप्पी, 12 उपद्रवी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बयानबाजी पर पुलिस ने साधी चुप्पी, 12 उपद्रवी चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्यामगंज इलाके में शुक्रवार को हुए उपद्रव के मामले में आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। बारादरी पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। वहीं, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा सहित कई लोग इन दिनों भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले के नाजुक वक्त में अधिकारी उसे नजरअंदाज कर रहे हैं। हालांकि, कोतवाली क्षेत्र में फोर्स की तैनाती बरकरार है।
श्यामगंज में तोड़फोड़ करने वाले 110 लोगों के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। बारादरी थाने में पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन के वीडियो व फोटो का परीक्षण कर उपद्रवियों के साफ चेहरे निकाल रही है। इसके बाद संबंधित इलाके के व्यापारियों व प्रतिष्ठित लोगों की मदद से उन चेहरों की पहचान कराई जा रही है। फोटो के साथ ही नाम व पते का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। रविवार शाम तक दोनों पक्षों के 12 आरोपियों की पहचान हो गई है। अधिकतर आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सौ से ज्यादा लोगों की पहचान व धरपकड़ करनी है।
शहर की स्थिति सामान्य हो चुकी है। बाजार में सभी दुकानें खुल रही हैं। निगरानी के लिहाज से कुछ स्थानों पर पुलिस तैनात है। इस बीच अफवाहों का दौर जारी है। कभी किसी जगह बवाल, कभी किसी की गिरफ्तारी से हड़कंप जैसी खबरें सोशल मीडिया और मोबाइल फोन पर कॉल व मेसेज के जरिये दौड़ रही हैं। पुलिस से लेकर पत्रकारों के पास तक ऐसी भ्रामक सूचनाएं आ रही हैं।