{"_id":"68f733f6b70cc4d9e106e3f3","slug":"police-recruitment-exam-will-be-held-on-november-1-and-2-many-centers-in-bareilly-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Bharti: एक और दो नवंबर को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, बरेली में बनाए गए इतने केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Bharti: एक और दो नवंबर को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, बरेली में बनाए गए इतने केंद्र
Tue, 21 Oct 2025 12:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Oct 2025 12:49 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा एक नवंबर और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दो नवंबर को होगी। बरेली जिले में पहले दिन 6960 और दूसरे दिन 6000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एक नवंबर की परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो नवंबर को 13 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े नियम बनाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने, चेकिंग और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 निरीक्षक, 76 उपनिरीक्षक, 15 हेड कांस्टेबल, 124 आरक्षी और 45 महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। नकल और अनुचित साधनों पर लगाम लगाने के लिए, 15 अभिसूचना इकाई के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो संदेहास्पद गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र पुलिस प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो केंद्र की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का समग्र जिम्मा संभालेंगे। प्रशासनिक नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए, प्रत्येक तीन परीक्षा केंद्रों का एक सेक्टर बनाया गया है। इन सेक्टरों के प्रभारी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन