{"_id":"6913a6f676c2ebd7bf0a8022","slug":"police-missing-security-of-temples-left-to-god-bareilly-news-c-4-vns1074-764147-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस नदारद... मंदिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस नदारद... मंदिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके के बाद भी शहर के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात नहीं की गई है। भगवान खुद ही मंदिर की सुरक्षा कर रहे है। मंगलवार को शहर के कई प्रमुख मंदिरों की पड़ताल की हकीकत सामने आई।
किला स्थित अलखनाथ मंदिर में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे कई भक्त बाबा का अभिषेक कर रहे थे। मंदिर में आम दिनों की तरह की श्रद्धालु पूजा पाठ करते दिखे, लेकिन मंदिर में सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है। परिसर में एक भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई। मंदिर परिसर के बाहर तमाम लोग घूमते है, लेकिन उनसे कोई कुछ पूछने वाला नहीं है। त्रिवटीनाथ मंदिर में दोपहर करीब 2 बजे मंदिर के कपाट बंद थे, लेकिन मंदिर के बाहर युवकों का जमावड़ा था। दिल्ली में हुई बड़ी घटना के बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।
मंदिर के चौकीदार महेश ने बताया कि यहां पर कोई पुलिसकर्मी नहीं आए है, न ही गश्त की कोई व्यवस्था है। तपेश्वर नाथ मंदिर में हर समय आसपास के लोग व भक्तों की जमावड़ा रहता है, लेकिन मंदिर में दोनों रास्तों पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। संवाद