फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police letter to Municipal Corporation should be taken away, we will help

नगर निगम को पुलिस की चिट्ठी कब्जा हटाइए, हम करेंगे मदद

Thu, 24 Dec 2020 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police letter to Municipal Corporation should be taken away, we will help
कब्जा लेने के लिए काटे जा रहे पेड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डीडीपुरम के गेट पर धर्मस्थल को पुलिस ने भी माना अवैध कब्जा

विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम गेट पर धर्मस्थल बनाकर अवैध कब्जा किए जाने के मामले में पुलिस ने नगर निगम को कार्रवाई करने को कहा है। इंस्पेक्टर बारादरी ने चौकी प्रभारी की जांच के आधार पर यहां अतिक्रमण पाए जाने का जिक्र करते हुए नगर निगम को लिखे पत्र में कहा है कि अगर उसकी ओर से कब्जा हटाया जाएगा तो पुलिस पूरी मदद करेगी।

डीडीपुरम गेट पर धर्मस्थल के बहाने किया गया कब्जा अभी नहीं हटा है। नगर निगम और बारादरी पुलिस इस मामले में कार्रवाई के बजाय चिट्ठी लिखने में उलझे हैं। अमर उजाला की खबरों के बाद अपर नगर आयुक्त ने बारादरी पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद मॉडल टाउन चौकी प्रभारी से जांच कराकर इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने उनकी रिपोर्ट के साथ नगर निगम को भेजे पत्र में कहा है कि मौके पर अतिक्रमण की स्थिति लग रही है। नगर निगम लिखित में दे तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार है। अगर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटवाने आएगी तो उसे पर्याप्त पुलिस बल देकर सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed