फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police is not able to gather evidence another report on thugs in Bareilly

Bareilly News: पुलिस नहीं जुटा पा रही सबूत, नन्हे यादव गिरोह पर एक और रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Dec 2023 03:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Dec 2023 03:46 PM IST
सार

मीरगंज के नन्हे यादव गिरोह के खिलाफ एक और मामला भोजीपुरा थाने में दर्ज कराया गया है। गिरोह के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज होने पर भी पुलिस सबूत नहीं जुटा पाई है। 

विज्ञापन
Police is not able to gather evidence another report on thugs in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में जमीन की खरीद फरोख्त का झांसा देकर ठगी करने वाले मीरगंज के नन्हे यादव गिरोह के खिलाफ एक और मामला भोजीपुरा थाने में दर्ज कराया गया है। गिरोह के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज होने पर भी पुलिस सबूत न मिलने का बहाना बनाती रही।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाने के तुलाशेरपुर निवासी लालता प्रसाद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पास वर्ष 2020 में मीरगंज की टीचर कॉलोनी का गजेंद्र चौधरी और फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड तीन निवासी महेश पाठक आए थे। दोनों ने बताया था कि पतंजलि हरिद्वार की एक पार्टी यहां फैक्टरी लगाने के लिए जमीन खोज रही है। करीब 20 बीघा जमीन दिलवा दो, अच्छा मुनाफा दिला देंगे।
विज्ञापन


लालता और उसके भाई सुरेशचंद्र ने दोनों को परसाखेड़ा हाईवे पर जमीन दिखाई। गजेंद्र और महेश ने पार्टी को जमीन पसंद न आने की बात कहकर खरीदने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद गजेंद्र ने फोन पर बताया कि भोजीपुरा अभयपुर निवासी हितेंद्र राना और हरीश राना की जमीन पसंद आई है। इसका सौदा तय कर लो, जिससे मोटा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि के कर्मचारी बनकर आए थे जालसाज 
सौदा करने के नाम पर गिरोह के सदस्य वकील और पतंजलि समूह के कर्मचारी बनकर आए। सभी ने लालता प्रसाद और उसके भाई से करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। लालता प्रसाद ने एसएसपी से शिकायत की थी। गजेंद्र चौधरी, महेश पाठक, हितेंद्र राना, हरीश राना व देव सिंह राना व दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित किसान मिला था। आरोपियों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, अन्य मामलों में क्राइम ब्रांच को जांच तेज करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed