Bareilly News: आरिफ के दो अवैध भवन ध्वस्त... अब सीलिंग की जमीन कब्जाने के मामले की दोबारा जांच शुरू
बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ की अवैध मार्केट और तीन मंजिला शोरूम को बीडीए ने जमींदोज कर दिया। अब पुलिस ने आरिफ पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने सीलिंग की जमीन कब्जाने के मामले में दोबारा जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अवैध इमारतें खड़ी करने वाले कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ की अवैध मार्केट और तीन मंजिला शोरूम को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया है। अब सीलिंग की जमीन कब्जा कर फाइक एन्क्लेव बसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे की पुलिस ने दोबारा विवेचना शुरू कर दी है। इसमें वह कार्रवाई के घेरे में आ सकता है।
वर्ष 2024 में सीलिंग की जमीन कब्जा कर कॉलोनी बसाने का मामला सामने आया तो तत्कालीन मंडलायुक्त ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम से इसकी जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाया गया तो बारादरी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के बाद इस मामले में चार्जशीट तो लगाई गई, पर धाराएं हल्की कर दी गईं। कुछ आरोपियों के नाम भी निकाल दिए गए थे। शिकायत पर कोर्ट ने पुलिस को दोबारा विवेचना का आदेश दिया। अब दोबारा विवेचना में पुलिस आरिफ पर शिकंजा कस सकती है।
संबंधित खबर- UP: वैध जमीन पर बनाया था अवैध शोरूम... बीडीए ने किया ध्वस्त; भूखंड-भवन खरीदने से पहले जरूर पता करें ये बातें
सीएम की हौसलाअफजाई से तेज हुई कार्रवाई
शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से ही मौलाना तौकीर के करीबियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। हाल ही में जिले के आलाधिकारी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुख्यमंत्री ने अफसरों की पीठ थपथपाई तो कार्रवाई अचानक तेज हो गई।
संबंधित खबर- UP: बरेली में आरिफ का शोरूम जमींदोज... दो दिन चली कार्रवाई; तस्वीरों में देखें कैसे गिरी तीन मंजिला इमारत
सूत्र बताते हैं कि डीएम-एसएसपी की लखनऊ यात्रा के दौरान ही इसकी योजना तैयार हो गई थी। पिछले दिनों डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने लखनऊ जाकर सीएम से मुलाकात की थी। तब मुख्यमंत्री ने बरेली टीम को तेजी से माफिया व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.