फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police gave clean chit to danish who caught in UPSSSC VDO exam

VDO Exam: परीक्षा केंद्र के एक कमरे में थे दो दानिश, जिसे पकड़ा वो निकला बेगुनाह; अब दूसरा युवक रडार पर

Thu, 29 Jun 2023 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

दानिश ने बताया कि एजेंसी के सॉफ्टवेयर की गलती या कर्मचारियों की चूक की वजह से वह रातभर परेशान हुआ। एसएसपी प्रभाकर चौधरी तक मामला पहुंचने पर पुलिस-प्रशासन ने उसकी मदद की, वरना वह फंस ही जाता।

विज्ञापन
police gave clean chit to danish who caught in UPSSSC VDO exam
पीड़ित दानिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित वीडीओ भर्ती परीक्षा में मुरादाबाद के अभ्यर्थी दानिश अली को रातभर थाने में बैठाने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। दरअसल, एक ही कमरे में दानिश नाम के दो अभ्यर्थी होने से गलतफहमी हुई। एक अभ्यर्थी को क्लीनचिट देने के बाद अब परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने दूसरे को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वीडीओ भर्ती परीक्षा में सॉल्वरों की घुसपैठ रोकने के लिए आयोग ने निजी एजेंसी से करार किया था। इसके पीछे सोच थी कि हाईटेक सिस्टम में सॉल्वर सेंध नहीं लगा सकेंगे, बावजूद कई जगह सॉल्वरों ने घुसपैठ कर ली। भमोरा के बाबा रामदास महाविद्यालय में 26 जून को दूसरी पाली में परीक्षा दे रहे दानिश को एजेंसी के सॉफ्टवेयर ने संदिग्ध माना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी, शक और हत्या: मेले में युवक संग झूले पर थी बीवी, पति ने ली जान; पढ़ें विवाह के बाद के 54 दिनों की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से एजेंसी के अधिकारी अमितोष सिंह ने शाम 4:50 बजे कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा को सूचना दी। बताया कि दानिश को परीक्षा के बाद रोक लिया जाए। शाम 5 बजे परीक्षा छूटते ही दानिश को रोक लिया गया। कॉलेज में मौजूद एजेंसी के कर्मचारियों ने दोबारा उसके अंगूठे, आंखों आदि को स्कैन किया लेकिन मिसमैच आने की वजह से दिल्ली से ही निर्देश मिला कि उसके खिलाफ रिपोर्ट करा दी जाए।

एजेंसी के लोग व प्रधानाचार्य दानिश को भमोरा थाने ले गए। वहां प्रधानाचार्य की ओर से रिपोर्ट करा दी गई। हालांकि उसे हवालात में नहीं रखा गया। उसके परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने संबंधित दस्तावेज दिए। दूसरे दिन मंगलवार को स्थिति स्पष्ट होने पर उसे क्लीनचिट देकर छोड़ दिया गया।

दूसरे अभ्यर्थी के नाम में मामूली अंतर

जांच में पता लगा कि दानिश का रोल नंबर 00514749 है, जो एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय के मुताबिक 00575905 दर्शाया जा रहा है। इस पर विस्तृत जांच में सामने आया कि दूसरे नंबर पर भी दानिश नाम का ही अभ्यर्थी परीक्षा दे रहा था। उस दानिश की सीट भी इसी दानिश के कमरा नंबर 15 में थी। बस दूसरे दानिश के नाम की स्पेलिंग में बाद में एच नहीं था। चूंकि कॉलेज को मिले रिकॉर्ड में केवल रोल नंबर ही थे और परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी निकल चुके थे तो तात्कालिक रूप से दूसरे दानिश का पता नहीं लगाया जा सका।
 

ये भी पढ़ें- Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार, पार्टनर दिलशाद की तलाश

साक्ष्य मिले तो आगे बढ़ेगी विवेचना

अब इसकी जांच हो रही है। बुधवार को भी विवेचक ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य पंकज शर्मा से जरूरी दस्तावेज लिए ताकि इस दानिश के खिलाफ मामला खत्म किया जा सके। प्रभारी थानाध्यक्ष केवी सिंह का कहना है कि दूसरे दानिश के खिलाफ एजेंसी की जांच रिपोर्ट आई तो पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ा सकती है। तब उच्चाधिकारियों से निर्देश लेंगे कि इसी मुकदमे को आगे बढ़ाएं या फिर उसके खिलाफ नई रिपोर्ट दर्ज की जाए।
 

ये भी पढ़ें- शादी में बवाल: दुल्हन को मंडप से उठा ले गए चचेरे भाई, देखता रह गया दूल्हा, बराती रह गए हैरान

मुरादाबाद का अभ्यर्थी होने से बढ़ा शक

चूंकि दानिश मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से ताल्लुक रखता है, इसलिए एजेंसी के अधिकारियों का संदेह और बढ़ गया। उसी दिन एसटीएफ ने जो कार्रवाई की थी, उसमें बिहार के सॉल्वरों को मुरादाबाद व ठाकुरद्वारा इलाके के शातिर सेट करके लाए थे। इसलिए माना जा रहा था कि दानिश भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

एजेंसी की कारगुजारी से रातभर परेशान रहा : दानिश

दानिश ने मोबाइल फोन पर वार्ता में अमर उजाला को बताया कि एजेंसी के सॉफ्टवेयर की गलती या कर्मचारियों की चूक की वजह से वह रातभर परेशान हुआ। कहा कि कॉलेज में मौजूद एजेंसी का स्टाफ प्रारंभिक जांच में उसे सही मान रहा था लेकिन दिल्ली से निर्देश दे रहे एजेंसी के अधिकारियों के दबाव में कॉलेज प्रशासन ने उसे फर्जी अभ्यर्थी मान लिया। 

ये भी पढ़ें- UP News: गाय को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों ने ले ली चालक की जान; पिटाई से मौत

एसएसपी प्रभाकर चौधरी तक मामला पहुंचने पर पुलिस-प्रशासन ने उसकी मदद की, वरना वह फंस ही जाता। एएसपी व एसडीएम ने उसके बयान दर्ज किए। गनीमत रही कि उसकी परीक्षा हो चुकी थी। उसे हवालात में भी बंद नहीं किया गया। रात में पुलिसकर्मियों के साथ कमरे में रहा लेकिन उसके परिजन व रिश्तेदार काफी घबरा गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed