Bareilly: फरीदपुर गोलीकांड में मुकदमा दर्ज, हमलावर पक्ष के परिवार की तीन महिलाओं को थाने में बैठाया
पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और बवाल का मामला दर्ज किया है। एक आरोपी हकीमुद्दीन को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में सभासद के चुनाव को लेकर हुए गोलीकांड में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और बवाल का मामला दर्ज किया है। मोहल्ला ऊंचा वार्ड सात में मंगलवार रात दो महिला प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। एक प्रत्याशी के पति ताजुद्दीन और उसके भाइयों ने लाइसेंसी और अवैध असलहों से फायरिंग कर दी थी। हमले में तीन लोग छर्रे लगने से तो तीन अन्य लोग लाठी-डंडों की चोट से घायल हो गए थे।
पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और बवाल का मामला दर्ज किया है। एक आरोपी हकीमुद्दीन को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था। बाकी आरोपी फरार हो गए हैं। ताजुद्दीन के परिवार की तीन महिलाओं को भी दबाव बनाने के लिहाज से थाने में बैठाया गया है। एसएसपी ने ताजुद्दीन और उसके परिवार के नाम जारी शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट तलब की है, इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
यह था मामला
फरीदपुर के वार्ड सात से सबली और फरहत नाज प्रत्याशी हैं। सबली के पति शफीफ मंगलवार रात करीब 10 बजे समर्थकों के साथ मोहल्ले में वोट मांगने निकले, तभी ताजुद्दीन पक्ष ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि ताजुद्दीन के भाइयों ने अवैध असलहों से फायरिंग की। फायरिंग में शफीफ, आसिफ व मोहम्मद शाहिद को छर्रे लगे, जबकि तीन अन्य आलिम, ताहिर व शाहिद लाठी रॉड के प्रहार से घायल हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.