बरेली के कस्तूरबा स्कूल से छात्रा लापता: अब तक नहीं सुराग, सकते में बेसिक शिक्षा विभाग; सामने आई लापरवाही
छात्रा की तलाश में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग ने छात्रा की तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। छात्रा का फोटो वाट्सएप ग्रुपों में भेजा जा रहा है। शुक्रवार शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शेरगढ़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा छह की छात्रा के लापता होने से बेसिक शिक्षा विभाग सकते में है। विभाग की ओर से छात्रा की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस की जांच के अलावा विभाग की ओर से भी मामले में जांच चल रही है। मामले को लगभग दो दिन पूरे होने जा रहे हैं।
सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को अब तक मामले की जानकारी नहीं है। समिति का कहना है कि पुलिस के सूचना देने पर ही वह कोई कार्रवाई कर सकती है। अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने बताया कि पुलिस को समिति को जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भले ही पुलिस ने पहले समिति को नहीं बताया है लेकिन छात्रा को ढूंढने के बाद पुलिस को उसे समिति के सामने पेश करना होगा।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से कक्षा छह की छात्रा लापता, पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटीं
सोशल मीडिया का भी लिया सहारा
छात्रा की तलाश में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग ने छात्रा की तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। छात्रा का फोटो वाट्सएप ग्रुपों में भेजा जा रहा है। छात्रा की जानकारी देने वाले को आर्थिक इनाम देने की भी बात कही गई है।
बीएसए संजय सिंह ने शुक्रवार को छात्रा के घर के आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। कस्तूरबा के आस पास के रास्तों पर लगे कैमरों की पड़ताल करवाई। सीसीटीवी में छात्रा की गतिविधि जानने का प्रयास विभाग की ओर से किया गया।
पहले भी घर से जा चुकी है छात्रा
बीएसए ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पहले भी छात्रा नाराज होकर घर से जा चुकी है। इससे पहले मेले में परिवार से अलग होकर चले जाने का भी एक प्रकरण संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा है कि अभी मामले की जांच चल रही है। कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की सहायता से छात्रा को जल्द से जल्द खोजने का प्रयास किया जा रहा है।ये भी पढ़ें- शौहर ने तीसरी बीवी का गला काटा: पांच बच्चों की मां से किया था निकाह, पहले दी खुशी... फिर खौफनाक मौत
सोता रहा चौकीदार, कैमरे भी बंद
शिक्षिका के स्कूल से जाने के दौरान गेट खुला रह गया था इस वजह से छात्रा को मौका मिला की वह स्कूल परिसर से निकल गई। बड़ी बात यह है कि इस दौरान न चौकीदार इस घटना को देख सका न स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे। इसे संयोग समझ पाना विभाग के भी गले नहीं उतर रहा। बीएसए की फटकार पर चौकीदार ने कबूला कि वह ड्यूटी के दौरान सो रहा था। इस दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरे भी लाइट चले जाने की वजह से बंद थे।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार लापरवाही की गई है। स्कूल में छात्रा के जाने की घटना करीब साढ़े पांच बजे के आस-पास की है। स्कूल की ओर से विभाग को छात्रा की गुमशुदगी की सूचना काफी देर बाद दी गई। बीएसए ने इस पर भी आपत्ति जताई है।