फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From relationship to shock .. Friends made pornographic photos viral, police compromised

संबंधों से सदमे तक.. दोस्तों ने अश्लील फोटो वायरल किए, पुलिस ने समझौता करा दिया

Mon, 02 Mar 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
From relationship to shock .. Friends made pornographic photos viral, police compromised
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बर्थडे पार्टी में बुलाकर खींचे फोटो और फिर पोर्न स्टार के साथ एडिट कर वायरल किए
विज्ञापन

दिल्ली रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों की सिफारिश पर पुलिस ने पकड़े गए सात युवक थाने से छोड़ दिए
कार्रवाई न होने से पिता मायूस, लड़की सदमे में डूबी

बरेली। कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की को पहले तो एक झटका तब लगा जब उसके दोस्त ने अपनी बर्थडे पार्टी के बहाने उसे डीडीपुरम के एक रेस्टोरेंट में बुलाकर अपने साथियों के बीच उसके फोटो खींचे और फिर उन्हें एडिट करके अश्लील बनाने के बाद वायरल कर दिया। इसके बाद बारादरी पुलिस ने भी उसे गहरे सदमे के हवाले कर दिया। पिता के साथ थाने पहुंची छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा तो लेकिन इसी बीच एक सिफारिश आने के बाद छात्रा से जबरन समझौता कराकर उन्हें थाने से ही छोड़ दिया।
छात्रा के मुताबिक उसके साथ पढ़ने वाले एक युवक से उसकी मित्रता थी। शुक्रवार को उसने डीडीपुरम के एक रेस्टोरेंट में अपनी बर्थडे पार्टी में उसे इनवाइट किया था। मनाया था। छात्रा इस पार्टी में पहुंची तो युवक के कई दोस्त भी मौजूद थे। पार्टी के बीच युवक ने उसके कई फोटो खींचे। छात्रा का कहना है कि उसे फोटो खींचने में कोई एतराज की वजह नहीं दिखी तो उसने कोई रोकटोक भी नहीं की लेकिन बाद में इन्हीं में से एक फोटो को युवक ने एडिट करके छात्रा के चेहरे के साथ किसी पोर्न स्टार का अश्लील फोटो जोड़  दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शनिवार को जब उसे अपने अश्लील फोटो वायरल होने का पता लगा तो उसने अपने पिता को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर छात्रा ने अपने पिता के साथ थाना बारादरी पहुंचकर युवक और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। शाम को पुलिस ने सात लड़कों को हिरासत में ले लिया। इनमें दो बालिग और बाकी नाबालिग थे। इनमें से तीन आरोपियों के रिश्तेदार दिल्ली रेलवे पुलिस में अफसर हैं। रविवार को दिल्ली से इन अफसरों का फोन बरेली की जीआरपी के पास आया तो पूरा स्टाफ आरोपी लड़कों की पैरवी में जुट गया। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद बारादरी थाना पुलिस पर दबाव पड़ा तो उसने छात्रा के पिता को ‘ऊंच-नीच’ समझाकर आरोपी लड़कों से समझौता करा दिया। शनिवार देर रात बारादरी पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। मायूस पिता सदमे में डूबी बेटी के साथ लौट गया। इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी मामला था, दोनों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed