फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police

अब बिना जानकारी दिए गायब नहीं हो सकेंगे पुलिसकर्मी

Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
police
लखीमपुर खीरी। चोरी-छिपे लापता होने और देर सवेर ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों पर एसपी ने शिकंजा कसा है। अब थाना और चौकियों पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों की प्रतिदिन शाम सात बजे थाना और चौकी प्रभारी गणना करेंगे। साथ ही गिनती की फोटो एसपी को भी व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

थाना और चौकियों पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी मनमानी करते थे। ड्यूटी पर समय से नहीं आते थे। चोरी-छुपे लापता होना और देरी से आना उनकी आदत में शामिल था। एसपी पूनम ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा है। अब थाना, चौकियों और यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की थाना व चौकियों पर प्रतिदिन गणना होगी। संबंधित थानों व चौकियों की पीआरवी, एसआई और सिपाही अपने थाने व चौकियों पर प्रतिदिन शाम सात बजे एकत्र होंगे। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संबंधित थाना और चौकी प्रभारी सभी पुलिसकर्मियों की गणना करेंगे। चौकी प्रभारी गणना की फोटो अपने थाने के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे तो संबंधित थाना प्रभारी थाने की गणना की फोटो समेत चौकियों से आई फोटों को व्हाट्सएप ग्रुप पर उच्चाधिकारयिों को भेजेंगे। गणना की अफसर औचक चेकिंग भी करेंगे। सभी पुलिसकर्मी मास्क का प्रयोग करेंगे और गणना के वक्त भी सैनिटाइजर अपने पास रखेंगे। एसपी पूनम ने बताया कि गणना को लेकर सभी सीओ व थाना प्रभारियों को आदेश दे दिए गए हैं। यह व्यवस्था रविवार से लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed