फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two youths with smack during checking in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को किया गिरफ्तार, 33 ग्राम स्मैक बरामद

Mon, 24 Nov 2025 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Nov 2025 06:11 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों स्मैक बेचने की फिराक में हाईवे के पास खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Police arrested two youths with smack during checking in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में दोनों युवकों से 33 स्मैक बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवक स्मैक तस्कर हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


दरोगा पंकज कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रविवार रात सिरौली चौराहे पर संदिग्धों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि नेशनल हाईवे अंडरपास पर दो स्मैक तस्कर बाइक से स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हुए हैं। सूचना पर दरोगा टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने घेरकर दोनों आरोपियों को पकड़ा 
दरोगा ने बताया कि पुलिस को देखते हुए दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम क्रमशः राहिल और नाजिम निवासी मोहम्मदगंज बताया। तलाशी लेने पर राहिल के पास से 19 ग्राम व नाजिम के पास से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed