फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two goons in bareilly

Bareilly News: बाइक पर फर्राटा भरकर लूटते थे मोबाइल फोन, उत्तराखंड के लुटेरे समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 07:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने दो बदमाशों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश उत्तराखंड का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने छिनैती की घटनाएं करने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
Police arrested two goons in bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में लगातार छिनैती और लूट की घटनाएं करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने लूटे गए चार मोबाइल, दो चाकू और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


कोतवाली के बिहारीपुर निवासी राज कश्यप उत्तराखंड के युवक संग मिलकर मोबाइल छिनैती करता था। कोतवाली पुलिस शुक्रवार को मिशन अस्पताल के पीछे पहुंची। वहां लूट की योजना बना रहे राज कश्यप व हल्द्वानी की जीतपुर नेगी कॉलोनी निवासी रितेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने छिनैती की घटनाएं करने की बात स्वीकार की। दोनों ने कोतवाली क्षेत्र में 19 फरवरी को अमन सक्सेना, 24 जुलाई को अरुण कुमार, 25 जुलाई को शुभम सक्सेना से मोबाइल छीने थे।
विज्ञापन


दोनों ने बदायूं के उझानी से एक बाइक चोरी की थी जिसका इस्तेमाल मोबाइल लूटने में करते थे। लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर देते थे। पुलिस ने दोनों से लूटे गए चार मोबाइल, दो चाकू और एक चोरी की बाइक बरामद की है। राज और रितेश लूटे गए मोबाइल बेचकर खर्चा चलाते थे और शौक पूरे करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने सुविधा के अनुसार दिखाया गुडवर्क
चौकी चौराहा पुलिस चौकी प्रभारी ने इस मामले में सुविधा के अनुसार गुडवर्क दिखाया। दरअसल बीसलपुर निवासी अरुण कुमार रामपुर गार्डन में एक निजी अस्पताल के कर्मचारी हैं। 24 जुलाई को अस्पताल के सामने वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल छीन ले गए। अरुण अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचे। उनके पास घटना का सीसीटीवी फुटेज भी था। पता लगा कि घटनास्थल चौकी चौराहा चौकी क्षेत्र है। 

वह चौकी प्रभारी नितिन राणा से मिले तो उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने की सूचना लिखवाकर रख ली। पुलिस ने फुटेज की मदद से राज और रितेश को गिरफ्तार कर लिया। इस बार गुडवर्क बड़ा करने को चौकी प्रभारी ने अरुण कुमार से बाइक सवारों की ओर से मोबाइल छीनने और विरोध पर चाकू से हमला करने की नई तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट लिख ली। हालांकि पीड़ित का कहना था कि फुटेज में साफ है कि मोबाइल केवल लूटा गया है। अब उन्हें मोबाइल लेने के लिए कोर्ट के चक्कर भी काटने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed