फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two accused of Pushpendra murder case in encounter

बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड: रात में घोषित हुआ इनाम, सुबह ही पुलिस ने गोली मारकर दबोच लिए दो आरोपी

Sat, 16 Nov 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 12:13 PM IST
सार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने गोली मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
Police arrested two accused of Pushpendra murder case in encounter
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुष्पेंद्र हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी पर शुक्रवार रात 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। शनिवार तड़के ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपिन और गौरव से भुता इलाके में हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पांच नवंबर को शहर लौटते समय आरोपियों ने पुष्पेंद्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक पुष्पेंद्र की पत्नी संगीता ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें कि हत्या के आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25-25 हजार रूपये का इनाम रात में ही घोषित किया था।

विज्ञापन

ये आरोपी हैं फरार 
पुलिस के अनुसार पुष्पेंद्र के भाई विनोद की हत्या के मामले में नामजद पवन, दूसरे मुकदमे में हिस्ट्रीशीटर पूरनलाल पहले से ही जेल में हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद नामजद सौरभ, बृजेश व साजिश में शामिल तीन अन्य आरोपी गंगेश, गुड्डू, अवधेश जेल भेजे जा चुके हैं। नामजद में आरोपियों सिपिन और गौरव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। विपिन, संतोष, अर्जुन और एक अन्य अब भी फरार हैं। 

पांच नवंबर को दिनदहाड़े हुई थी हत्या 
भुता थाना क्षेत्र के गांव खरदाह निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल की पांच नवंबर को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सरेआम हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।  पुष्पेंद्र अपने भाई के हत्या के मुकदमे में वादी था, जिसकी सुनवाई जल्द होनी थी। इसमें आरोपियों को सजा होने का डर था। इसलिए पुष्पेंद्र की हत्या कर दी गई। वारदात के छह दिन बाद पुष्पेंद्र की बीमार मां ने दम तोड़ दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed