फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested three accused with fake currency in bareilly

Bareilly: पुलिस के साथ एसओजी ने घुंसा गांव में मारा छापा, 70 हजार से ज्यादा के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 12:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 12:01 PM IST
सार

पुलिस ने शुक्रवार देर रात नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नकली नोट छाप रहा था। आरोपियों से नकली नोट,  प्रिंटर और अन्य सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Police arrested three accused with fake currency in bareilly
नकली नोटों के साथ पकड़े गे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसओजी और सीबीगंज थाना पुलिस ने घुंसा गांव में छापा मारकर 70,800 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। टीम ने नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिंटर व अन्य सामान के साथ तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को सूचना मिली कि घुंसा गांव में नकली नोट बनाने का धंधा चल रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज और पुलिस के साथ गोविंदापुर रोड पर कल्लू खां के निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर घुंसा निवासी रहमत अली पुत्र नक्शे अली, रईस खां पुत्र बाबू खां और अब्दुल हुसैन पुत्र हनीफ हुसैन निवासी गोविंदापुर को नकली नोट बनाते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंअब यहीं मिलेगा राशन: बरेली के भरतौल में खुला यूपी का पहला अन्नपूर्णा स्टोर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 100-100 के 288 और 500-500 के 84 नकली नोट बरामद किए। मौके से एक प्रिंटर और दो मोबाइल समेत कई तरह का केमिकल भी बरामद किया है। इससे पहले पुलिस को देखकर एक आरोपी सनैया गांव निवासी मोइजिन पुत्र इब्ने अली भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed