फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police and SSB personnel donated blood in Amar Ujala Foundation camps

अमर उजाला फाउंडेशन: पुलिस और एसएसबी के जवानों ने किया रक्तदान, बनें महादानी; इन शहरों में लगा शिविर

Thu, 02 Oct 2025 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 01:44 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में रक्तदान शिविर लगाए गए। बरेली में पुलिसकर्मियों समेत 30 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं पीलीभीत और खीरी में एसएसबी के जवानों ने रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया। 

विज्ञापन
Police and SSB personnel donated blood in Amar Ujala Foundation camps
शिविर में रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमाणपत्र देते एसपी सिटी मानुष पारीक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रक्त के अभाव में किसी अनजान की सांस न थमे इसलिए अमर उजाला की ओर से बुधवार को 300 बेड अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 30 यूनिट रक्तदान हुआ। कई लोग स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। उन्होंने अगली बार रक्तदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर आयोजित शिविर का उद्घाटन एसपी सिटी मानुष पारीक, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. अमित कुमार ने किया। एसपी सिटी रक्तदान के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी, पीएसी, आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की। रक्तदान के फायदे बताए। शहरवासियों से भी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान की अपील की। सात बार रक्तदान कर चुके शहर निवासी सत्यम तिवारी समेत पहली बार उनकी बहन दिव्या तिवारी ने रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदाता संगठन के संरक्षक इकबाल सिंह बाले ने लोगों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इन्होंने किया रक्तदान
आठवीं वाहिनी पीएसी से अनुज पंवार, हिमांशु खैर, जनार्दन राणा, रविकांत, देवेंद्र कुमार, पंकज भोज, लव कुमार, रजत कुमार, अंशू सिंह, सतेंद्र, दुर्वेश कश्यप, अवनीश चौधरी, विकास वर्मा, 47वीं वाहिनी से पंकज धीमान, आदेश, आसेंद्र चौधरी, जुबैर आलम ने रक्तदान किया। पुलिस लाइन बरेली से ब्रजकिशोर शर्मा, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार यादव, संजीव कुमार, आईटीबीपी से सतपाल सिंह ने रक्तदान किया। जोगीनवादा के मुकेश, प्रभात नगर की शैली अरोरा, मॉडल टाउन के सतप्रीत सिंह, विवेक खंडेलवाल, मनजोत सिंह, बाल निकुंज निवासी अफसर अली, एकता नगर के संदीप सिंह ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Police and SSB personnel donated blood in Amar Ujala Foundation camps
पीलीभीत में एसएसबी के जवानों ने भी किया सहयोग - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान 
पीलीभीत में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 रक्तदानी महादानी बने। शिविर में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर कर भागीदारी निभाई। रक्तदानियों में डॉ. परिचय बाजपेई, डॉ. प्रियाजना, डॉ. सौरभ, सुरेंद्र कुमार, एसएसबी से दीपक सिंह, अशोक कुमार, वीर सिंह भाटी, राजेश पाल, सुनील कुमार, प्रशांत चौधरी, महीपाल, करनजीत व अधिवक्ता संघ से संजय बरुआ, राधा माधव मंडल दीपक आदि शामिल रहे। 

रक्त केंद्र के इंचार्ज डॉ. परीक्षित सिंह, लैब टेक्नीशियन कपिल वैश्य, दिग्विजय आर्य, काउंसलर अमरीन फातिमा, जाकिर हुसैन, भानु प्रताप सिंह आदि ने रक्तदानियों को रक्तदान से होने वाले फायदे गिनाए।

Police and SSB personnel donated blood in Amar Ujala Foundation camps
खीरी में एसएसबी के जवानों ने किया रक्तदान - फोटो : संवाद

लखीमपुर खीरी: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में किया महादान
लखीमपुर खीरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गढ़ी रोड स्थित एसएसबी कैंपस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 15 लोगों ने महादान किया। शिविर का शुभारंभ एसएसबी की मेडिकल ऑफिसर मामूनी देव वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है, जबकि इसका सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रक्तदान करने से शरीर में नया खून बनता है और ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य बीमारी होने की आशंका में कमी होती है। तीन माह बाद रक्तदान कर सकते हैं।

शिविर में एसएसबी के लक्ष्मण सिंह गुर्जर, विजय कुमार पाल, महेश भाई, राजेंद्र कुमार जायनी, राकेश कुमार, रूपाली बोस सहित 15 लोगों ने रक्तदान किया। एसएसबी के उप कमांडेट संचार कोमल चंद जोशी, एएसआई प्रमोद कुमार सैनी, कांस्टेबल कृष्णकांत पगड़ी, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, राजेंद्र कुमार व ब्लड बैंक की टीम में डॉ. नीरज कुमार, एलटी रवि प्रकाश, प्रीति यादव, काउंसलर रति वर्मा, वार्ड बॉय रामसागर आदि ने शिविर को सफल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed