फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pm Narendra Modi election rally in Bareilly and Shahjahanpur today

PM Modi Rally: पीएम मोदी आज बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर के लिए करेंगे चुनावी रैलियां, सुरक्षा चाक-चौबंद

Thu, 25 Apr 2024 06:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 06:28 AM IST
सार

रुहेलखंड के सियासी रण में गर्माहट लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बरेली मंडल में दो चुनावी रैलियां करेंगे। पहली चुनावी रैली भमोरा के आलमपुर जाफराबाद में आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में होगी। दूसरी जनसभा शाहजहांपुर में होगी। 

विज्ञापन
Pm Narendra Modi election rally in Bareilly and Shahjahanpur today
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बरेली के भमोरा इलाके के आलमपुर जाफराबाद में संयुक्त रैली करेंगे। इसके बाद शाहजहांपुर में भी उनकी चुनावी जनसभा होगी। अगले दिन बरेली आकर वह राजेंद्र नगर में रोड शो करेंगे। रोड शो को आकर्षक बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उनके साथ कार्यक्रम तय हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर दोनों जगह सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


तीसरे चरण के चुनाव में रुहेलखंड के सियासी रण में गर्माहट लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंवला, बदायूं और शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनावी रैलियां करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर को बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:15 बजे आलमपुर जाफराबाद के सैनिक ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां जनसभा के बाद प्रधानमंत्री शाम पांच बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। वहां बरेली मोड़ स्थि मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगह करीब 55-55 मिनट जनता से रूबरू होंगे। 

विज्ञापन

आज भी बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन
भमोरा के आलमपुर जाफराबाद में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की वजह से बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अन्य रास्ते भी इससे प्रभावित रहेंगे। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात ने यह व्यवस्था लागू कर दी है।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
- दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन मिलक से ही शाहाबाद होते हुए बदायूं जा सकेंगे।
- लखनऊ, शाहजहांपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से ही कांठ व जलालाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।
- पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए झुमका मीरगंज, मिलक, शाहाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।
- बदायूं से बरेली होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन शाहाबाद होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
- बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन शाहाबाद, मिलक होते हुए झुमका बडा बाईपास से बरेली आएंगे।
- बदायूं से बरेली आने वाली रोडवेज, निजी बस थाना फतेहगंज पूर्वी से बडा बाइपास, इन्वर्टिस, सेटेलाइट होते हुए बरेली आ सकेगी।- बरेली से बदायूं जाने
वाली रोडवेज, निजी बस सेटेलाइट, इन्वर्टिस, बड़ा बाइपास, फतेहगंज पूर्वी से बदांयू-दातागंज मार्ग से होते हुए बदायूं जा सकेगी।
- बदायूं से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बदायूं, जलालाबाद, कांठ, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे।

शाहजहांपुर हाईवे और फरीदपुर-बुखारा रोड भी रहेगा प्रभावित
प्रधानमंत्री मोदी भमोरा में जनसभा करने के बाद हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर जिले में जनसभा करने जाएंगे। वहां से वापस बरेली में त्रिशूल एयरबेस आकर विशेष वायुयान से दिल्ली चले जाएंगे। बावजूद एहतियात के तौर पर सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री के आवागमन की तैयारी भी की जा रही है। ऐसे में बरेली से शाहजहांपुर हाईवे व रामगंगा के पास से बुखारा फरीदपुर मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद किया जा सकता है जिसमें रोडवेज बसें भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed