फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Modi took oath, celebratory atmosphere in the city

Bareilly News: पीएम मोदी ने ली शपथ, शहर में जश्न का माहौल

Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
PM Modi took oath, celebratory atmosphere in the city
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए शहरवासी बेताब रहे। समारोह का वर्चुअल गवाह बनने के बाद देर रात शहर ढोल की थाप से गूंज उठा। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन

बीआई बाजार व्यापार मंडल की ओर से गांधी प्रतिमा के पास 31 किलो लड्डू का वितरण किया गया। यहां केएल गेरा, नवीन कालरा, श्यामू ठुकराल, दिनेश सतीजा, ललित मोहन व अन्य मौजूद रहे। सदर बाजार कैंट में शशिकांत जायसवाल, अनिल छोटे, लालमन, इंद्रपाल व अन्य ने मिठाई बांटी। भाजपा के महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी के नेतृत्व में नाग पंचमी मेला ग्राउंड पर आतिशबाजी हुई। बटलर प्लाजा शॉपकीपर एसोसिएशन ने परिसर में मिठाई बांटी। यहां मनोज खटवानी, संदीप मेहरा, शशांक अग्रवाल, संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप, शहर जिलाध्यक्ष पवन, सह संयोजक डॉ. केएम अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकार डॉ अंचल रोशनी अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर मनाली में व्यास नदी के किनारे चट्टान पर नरेंद्र मोदी का पोट्रेट बनाया।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी स्वालेनगर में जश्न मनाया। रामपुर रोड स्थित कर्बला के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता मोहम्मद वसी हैदर का लोगो ने स्वागत किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला प्रभारी व कर्बला के मुतवल्ली ज़मीर रजा का नेतृत्व रहा। भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोदी मित्र अभियान के सह संयोजक शानू काज़मी ने भी लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में अरबाज खान, मोहम्मद नईम, अरशद हुसैन, ज़ुबैर राईन, हारून नवाब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed