फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Modi election rally and road show will be held under tight security in Bareilly

Bareilly: कड़ी सुरक्षा में होगी प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा और रोड शो, नौ जिलों से बुलाए गए पुलिसकर्मी

Wed, 24 Apr 2024 04:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 04:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो स्वयंवर बरात घर से लेकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शहीद चौक तक होना संभावित है। इससे एक दिन पहले आलमपुर जाफराबाद में पीएम मोदी की चुनावी सभा होगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Modi election rally and road show will be held under tight security in Bareilly
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेली जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को चुनावी कार्यक्रम करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद में आंवला और बदायूं के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगे, फिर दिल्ली चले जाएंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री दोबारा बरेली आएंगे और शहर के प्रेमनगर में रोड शो करेंगे। पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने एडीजी से पुलिस फोर्स मांगा था। फोर्स का आवंटन भी हो गया है। बरेली जोन के नौ जिलों से पुलिसकर्मियों का बरेली आना शुरू हो गया है। करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहेंगे। इन्हें अलग-अलग जगह पर तैनात किया जाएगा। पीएसी को भी मदद में लगाया गया है।दोनों दिन के कार्यक्रमों के लिए डायवर्जन भी लागू किया गया है।

विज्ञापन

रोड शो के रूट की सड़कों की धुलाई 
प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल (शुक्रवार) को बरेली से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो स्वयंवर बरात घर से लेकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए शहीद चौक तक संभावित है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। ऐसे में निगम की टीम ने रोड शो वाली सड़कों की विशेष स्तर पर धुलाई की है। वहीं कई एरिया में तो आमजन के लोगों को जाने पर रोक तक लगा दी गई है।

नगर निगम के प्रकाश विभाग ने भी लाइटें दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जिस रूट से निकलेंगे, उस रूट पर नाले की बदबू नहीं आएगी। निगम की टीमों ने नालों को भी उच्च स्तर पर साफ कर दिया है। वहीं रोड शो के बीच में आने वाले नालों से पहले जाल लगाए हैं, जिससे सिर्फ पानी ही पास हो सके। ऐसी कोई भी वस्तु नाले में ना आए, जिससे नाला चोक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed