फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plywood factory owner Sanjeev Garg murder case reached the government

शासन तक पहुंचा प्लाइवुड फैक्टरी मालिक संजीव गर्ग हत्याकांड

Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Plywood factory owner Sanjeev Garg murder case reached the government
Plywood factory owner Sanjeev Garg murder case reached the government
बरेली। प्लाइवुड फैक्टरी मालिक संजीव गर्ग हत्याकांड को 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब यह मामला शासन तक पहुंच गया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह (एसीएस होम) अवनीश अवस्थी और एडीजी राजकुमार अग्रवाल से फोन पर बात करके नाराजगी जताई। कहा, तीन दिन में खुलासा न होने पर इसकी गूंज लखनऊ में सुनाई देगी।
विज्ञापन

प्लाइवुड फैक्टरी के मालिक संजीव गर्ग की 20 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। उनका शव फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के आगे अगरास रोड पर उनकी ही कार में मिला था। इस मामले में उनके बेटे की ओर से थाना फतेहगंज पश्चिमी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मगर शहर के बड़े उद्यमी संजीव गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने एसीएस होम अवनीश अवस्थी और फिर एडीजी राजकुमार से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार उद्यमियों को सुरक्षा और हर तरह की सुविधा देने की बात कर रही है, दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के पास एक बड़े उद्यमी की हत्या के खुलासे के लिए वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 दिन बीतने के बाद भी खुलासे का कोई पता नहीं है। अगर तीन दिन में इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो इसकी गूंज लखनऊ में सुनाई देगी और उद्यमियों को मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही बस इंतजार : इस मामले में कार्रवाई के नाम पर पुलिस अब सिर्फ इंतजार कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह ने सजवाण ने बताया कि उद्यमी के दो मोबाइल और उनके सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर डाटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक लैब भेजी गई है। जल्द ही वहां से डाटा रिकवर होने की उम्मीद है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में मिले दो संदिग्धों के स्केच लगभग तैयार हो गए हैं। शुक्रवार को उन्हें फाइनल करके जारी कर दिया जाएगा।
एसीएस ने आईजी को किया फोन : अशोक अग्रवाल के फोन के बाद एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने आईजी रमित शर्मा को फोन करके केस की प्रगति जानी। आईजी ने उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद आईजी ने घटना का शीघ्र खुलासा करने के पुलिस को निर्देश दिए।

एडीजी ने लगाईं अतिरिक्त टीमें : एडीजी राजकुमार ने बताया कि अशोक अग्रवाल ने उन्हें फोन किया था। वहीं, एसीएस होम ने इस संबंध में आईजी से बात की थी। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए अतिरिक्त टीमें लगा दी र्गइं हैं। एसएसपी को तीन दिन में घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed