फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Playing with the future is not tolerated, warning of fierce demonstration

भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

Fri, 10 Sep 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Playing with the future is not tolerated, warning of fierce demonstration
MJP Rohilkhand university

तीन माह पहले भरवाए परीक्षा फार्म पर अब तक परीक्षा शुरू नहीं कराने पर आक्रोश

विज्ञापन
बरेली। एलएलबी के परीक्षा फार्म खत्म होने की तिथि पर आक्रोशित विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एलएलबी परीक्षा फार्म बढ़ाए जाने की मांग करते हुए मांग पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। उधर, बीकॉम के परीक्षा फार्म भराए जाने के तीन माह गुजरने के बाद भी परीक्षा न कराने पर नाराजगी जताई।
समाजवादी छात्र सभा ने छात्रों बृहस्पतिवार को छात्रहित के कई मुद्दों को लेकर समाजवादी छात्रसभा प्रदेश सचिव सय्यद फरहान अली और अजय पटेल के नेतृत्व में रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। फरहान ने बताया कि एलएलबी के परीक्षा फार्म की तिथि समाप्त हो गई है। ज्ञापन में एलएलबी के परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ाने की मांग की गई है। क्योंकि तमाम छात्र अभी तक फार्म नहीं भर पाए हैं। तिथि नही बढ़ाई गई तो छात्र उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इसके अलावा बरेली कॉलेज में नॉन स्ट्रीम में फार्म भरने वाले छात्रों को बीकॉम में प्रवेश देने की भी पुरजोर मांग की गई।
विज्ञापन

कहा कि तमाम विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा मैथ ग्रुप से पास की है। कॉलेज द्वारा पोर्टल पर बीकॉम के लिए सौ रुपए की फीस देकर प्रवेश के लिए आवेदन किया है। पर जब नाम मेरिट लिस्ट में आया तो कॉलेज नॉन स्ट्रीम की बात कहकर प्रवेश देने में असमर्थता जता रहा है। इसी तरह बीकॉम ऑनर्स द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों से तीन माह पहले परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं। पर अभी तक परीक्षा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को छात्र नेताओं के सौंपे ज्ञापन पर परीक्षा नियंत्रक ने दो दिन में मांग पूरी होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने एलएलबी की तिथि और बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा की तिथि शुक्रवार को जारी किए जाने की बात कही है। नॉन स्ट्रीम प्रकरण में एक जांच कमेटी बनाकर जांच कराए जाने को कहा है। इस दौरान फरहान खान, राहुल सिंह, अर्जुन गंगवार, अतुल जुनैद, ललित गंगवार, कुलदीप, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित

रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने बृहस्पतिवार को कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें एमएससी बायोटेक प्रथम 2021 और द्वितीय सेमेस्टर 2020, एमएससी प्लांट साइंस बॉटनी तृतीय सेमेस्टर 2021, एमडीएस वर्ष 2021, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग 2020, बीपीटी प्रथम वर्ष 2020, एमसीए, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीलिब, एमलिब, एमफिल का परिणाम घोषित हुआ है।

10 से 25 सितंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म

कुलसचिव ने देर शाम एलएलएम, एलएलबी, एमएड प्रवेश परीक्षा 2021 के आवेदन के लिए तिथि घोषित कर दी है। 10 से 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सभी विद्यार्थी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश परीक्षा संबंधी सभी जानकारियां देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बीएलएड, एमएमसी, एमएससी कृषि में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed