फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Placement cell will soon give domain to students

Bareilly News: प्लेसमेंट सेल जल्द देगी विद्यार्थियों को डोमेन

Wed, 03 Dec 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Placement cell will soon give domain to students
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्लेस्मेंट सेल जल्द ही विद्यार्थियों के लिए एक अधिकारिक डोमेन जारी करने जा रहा है। इससे छात्र कंपनियों में रुविवि के छात्र के रूप में सीधा आवेदन कर सकेंगे। वहीं कंपनी भी छात्रों से सीधा संपर्क कर सकेगी। डोमेन नहीं होने से सर्वाधिक समस्या उन छात्रों को होती रही है जो स्वयं किसी बाहर की कंपनी में आवेदन करने जाते है। रुविवि के प्लेसमेंट सेल के हेड डॉ. मनोज कुमार ने बताया पहली बार इस तरह की के डोमेन पर कार्य हो रहा है। अब तक छात्रों को कंपनी से संवाद करने में समस्या आ रही थी। इस पर प्लेसमेंट सेल कार्य कर रही थी। जिसके तहत विद्यार्थी आसानी से विवि की वेबसाइट पर जाकर अपने को पंजीकृत कराएगा, तब छात्र को इस डोमेन से एक इमेल आईडी मिलेगी, जिसका डोमेन @tpdcmjpru.in , जो ट्रेनिंग व प्लसमेंट सेल के माध्यम से विद्यार्थी का प्रतिधित्व कर सकेगा।
विज्ञापन

जिससे कंपनी भी छात्रों को विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में पहचान कराएगी। इस डोमेन को शुरू होने में कुछ समय लगेगा। ये सुविधा तब तक रहेगी, जब तक कि छात्र विवि का छात्र है। एमबीए, बीएड, इंजीनियरिंग, फार्मेसी आदि विभागों के छात्रों के समन्वयक इससे जुड़े रहेंगे, जो छात्रों को इससे जोड़ेंगे।
विज्ञापन

अब तक प्लेस्मेंट सेल में आने वाले छात्रों से गूगल फॉर्म भरना होता था, जिससे अधिकांश कार्य मैन्युअल होता रहा, डोमेन तैयार होने के बाद अधिकांश चीजें ऑनलाइन ही रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed