फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pink on paper... all garbage in the village

Bareilly News: कागजों में गुलाबी... गांव में सब कूड़ा-गोबर

Wed, 20 Sep 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pink on paper... all garbage in the village
विज्ञापन


बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में ग्राम पंचायत भरतौल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है पर मौके की हकीकत जुदा है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने गांव का दौरा किया। कई रास्ते खराब मिले। प्रवेश द्वार के निकट ही कूड़े का ढेर था। यहां कूड़ा को अलग करने के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर बना हुआ है पर उसका उपयोग नहीं होता।
प्रवेश द्वार के निकट पॉलिथीन में गीला व सूखा कचरा एक साथ भरकर फेंका गया था। पंचायत घर से कुछ ही दूरी पर बनी बेंच के बगल में गोबर पड़ा था। गांव के प्रवेश द्वार से कुछ ही दूरी पर जलभराव था। ग्राम प्रधान के पति रीतराम ने सफाई दी कि सफाईकर्मी के नहीं आने से आज गांव में गंदगी है, वैसे रोज सफाई होती है। सड़क को लेकर कहा कि जिला पंचायत से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। जल निगम सिर्फ उसी हिस्से को ठीक कराता है जितने की खोदाई होती है, लेकिन जब सड़क खोदी जाती है तो अगल बगल की सड़क भी कमजोर हो जाती है। कुछ दिन बाद वह टूट जाती है। अब पंचायत निधि से उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। जो लोग फेंक रहे हैं उन्हें रोका जाए ताकि स्वच्छता के मामले में ग्राम पंचायत देश में प्रथम आए। - मुदित शुक्ला

गांव में अब भी बहुत कुछ किया जाना शेष है। सिर्फ ग्राम पंचायत ही नहीं, लोगों को भी जागरूकता दिखानी होगी तभी स्वच्छता बरकरार रहेगी। - राजकुमार
कूड़ा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना
ग्राम पंचायत ने कई पुरस्कार जीते हैं। मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मान पाया है। प्रवेश द्वार के निकट कूड़ा फेंकने वालों को रोका जाएगा। तीन बार नोटिस देने पर भी नहीं माने तो 100-500 रुपये तक जुर्माना लगाएंगे। - प्रवेश कुमारी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed