फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit police arrested Accused of converting religion by implicating in love trap

यूपी: पीलीभीत में प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, नकदी और जेवर ऐंठे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
सार

एक महिला ने चार दिन पहले एएसपी से शिकायत की थी कि उसकी पुत्री को मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) निवासी रज्जू हसन ने प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। 

विज्ञापन
Pilibhit police arrested Accused of converting religion by implicating in love trap
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

पीलीभीत जिले के पूरनपुर में प्रेमजाल में फंसाकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने और उससे नकदी, जेवरात ऐंठने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उस पर दर्ज दुष्कर्म के दूसरे मामले में किशोरी के नाबालिग होने पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। आरोपी से जेवर खरीदने वाले सराफ को भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


एक महिला ने चार दिन पहले एएसपी से शिकायत की थी कि उसकी पुत्री को मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) निवासी रज्जू हसन ने प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। निकाह कर दुबई ले जाने का झांसा देकर घर से 40 तोला सोने के जेवरात, ढाई किलो चांदी और दो लाख रुपये चुपके से मंगवा लिए। बाद में जब रुपये-जेवर मांगे गए तो धमकी देकर मारपीट की। रज्जू वर्ष 2016 में पुत्री के कालेज के वार्षिकोत्सव के दौरान अपने दोस्त शाहिद के साथ उनके घर आया था। इसके बाद उसने पुत्री से नजदीकी बढ़ाई।
विज्ञापन


 रविवार शाम को एक बरात घर में हिंदूवादी संगठनों के जमा होने पर पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा निवासी रज्जू हसन, शाहिद उर्फ छोटा, शाकिर, शाहिद, बबलू, नाजिम, रज्जू की बहन पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एक अन्य युवती ने भी रज्जू पर शादी कर दुबई ले जाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और 53 हजार रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रज्जू हसन और उसी के मोहल्ला निवासी सराफ कयूम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। कयूम ने उससे जेवर खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि आरोपी रज्जू हसन के कब्जे से ठगी के रुपयों से खरीदी स्कार्पियो, मोबाइल और आर्टिफिशियल दो बुंदा, एक अंगूठी, एक पैंडल बरामद किया गया। अन्य जेवरात सराफ ने गलाने की जानकारी दी। सराफ ने ठगी के जेवरात होने के बाद भी आधी कीमत पर उनकी खरीददारी की। उन्होंने बताया कि रज्जू हसन पर एक अन्य दुष्कर्म और ठगी की दर्ज रिपोर्ट में किशोरी के नाबालिग होने पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई।

ऐसे प्रेमजाल में छात्राओं को फंसाता था आरोपी
सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि पूछताछ पर रज्जू ने बताया कि दोस्त शाहिद उर्फ छोटा की मदद से स्कूलों में बाइक से घूमकर छात्राओं और किशोरियों के बारे में सारी जानकारी करता था। इसके बाद छात्राओं को बहला फुसला कर और कभी धमकाकर अपने कब्जे में करता था। छात्राओं के फंसने पर होटल में ले जाकर उनका शारीरिक शोषण कर पूरी तरह अपने कब्जे में कर लेता था।

इसके बाद शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने और दुबई ले जाने की बात कहकर ठगी कर अपनी शानो शौकत को पूरा करने के साथ अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करता था। इसी तर्ज पर उसने छात्रा और एक अन्य किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर ठगी की। छात्रा का धर्म परिवर्तन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed