{"_id":"63fc3b7165dd08ef900270b3","slug":"person-who-sexual-assaulted-five-year-old-girl-could-not-be-identified-in-bareilly-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले की नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले की नहीं हो सकी पहचान
Mon, 27 Feb 2023 10:41 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:41 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्चों को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। रात को बच्ची बदहवास हाल में घर लौटी तो घरवालों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रविवार को पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वहीं, बच्ची की हालत अब सामान्य है। उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की बेटी को शनिवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेलते समय किसी ने अगवा कर लिया। रात आठ बजे खून में लथपथ बदहवास बच्ची घर पहुंची तो परिवार वालों को उसके साथ गलत होने का शक हुआ। सूचना पर पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सीओ सिटी श्वेता यादव ने बच्ची से बात की है। उसकी हालत में और सुधार होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस के अनुसार आरोपी आसपास का ही हो सकता है। बहला-फुसला कर ले जाने के बाद उसने यह हरकत की होगी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन