फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People pelted stones at Municipal Corporation team that arrived in ddpuram area of Bareilly to take possession

बरेली: जमीन पर कब्जा लेने पहुंची निगम की टीम पर हमला, पथराव के साथ हुई नारेबाजी, जेसीबी के सामने लेटे लोग

Sat, 21 May 2022 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 May 2022 07:26 PM IST
सार

बरेली के डीडीपुरम के पास कुष्ठाश्रम से लगी जमीन पर नगर निगम के कब्जा लेने के दौरान हंगामा हो गया। चार घंटे चले बवाल के दौरान कुष्ठाश्रम में रहने वालीं महिलाएं व बीमार लोग जेसीबी के सामने लेट गए। प्रदर्शनकारियों को जबरन पुलिस ने उठाया और एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन
People pelted stones at Municipal Corporation team that arrived in ddpuram area of Bareilly to take possession
पुलिस से नोकझोंक करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में डीडीपुरम के पास कुष्ठाश्रम (उदयपुर खास) से लगी जमीन पर कब्जा लेने पहुंची नगर निगम की टीम पर आश्रम में रहने वाली महिलाओं और अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। टीम पर पथराव किया गया। महिलाएं व पीड़ित लोग जेसीबी के सामने लेट गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाना शुरू किया तो हंगामा और बढ़ गया। पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी युवक को हिरासत में लिया तो लोगों के तेवर नर्म पड़ गए। इसके बाद मामला धीरे-धीरे शांत होता गया। इस दौरान लोगों ने नगरायुक्त मुर्दाबाद के नारे लगाए। चार घंटे चले बवाल के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आश्रम के लोगों का कहना है कि ये जमीन उनकी है। निगम कब्जा कर रहा है।

विज्ञापन

कुष्ठाश्रम से लगी उदयपुर खास की 9740 वर्ग मीटर जमीन अभिलेखों में नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड के रूप में दर्ज है। इस जमीन पर नगर निगम पार्किंग आदि बनाने की योजना बना रहा है। इस जमीन पर कब्जा लेने के लिए निगम की टीम ने पहले कई बार प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अब शहर को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित करने की तैयारी है तो उसी हिसाब से नगर निगम अपनी बेशकीमती जमीनों पर सरकारी प्रोजेक्ट उतार रहा है। 

इसी के तहत शनिवार की दोपहर एक बजे नगर निगम की टीम अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में उदयपुर खास पहुंची। यहां जैसे ही जेसीबी संबंधित जमीन की ओर मुड़ी तो वृद्धाश्रम के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यहां बनी पक्की दीवार को जेसीबी से गिराया गया और जेसीबी आगे बढ़ गई। बाद में महिलाएं जेसीबी के सामने आकर खड़ी हो गईं। नगर निगम की टीम ने उन्हें हटने के लिए कहा और जेसीबी आगे बढ़ाने के आदेश दिए गए तो महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। जेसीबी के चालक जैसे-तैसे फेंकी जा रहीं ईंटों से खुद को बचा पाए। उन्होंने चारों ओर के शीशे बंद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी पर चढ़ गईं महिलाएं, मामला बढ़ने पर पुलिस पर किया हमला
मौके पर पथराव होता देख माहौल गरमा गया। इसी दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बीमार लोग भी पहुंच गए। वह जमीन पर लेट गए। महिलाएं जेसीबी पर चढ़ गईं। पुलिस की टीम आगे बढऩे को तैयार नहीं थी। अधिकारियों को वापस सड़क पर आना पड़ा। रणनीति बनाते रहे। उसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस के हाथ लग गया। अपर नगरायुक्त व पुलिस ने संबंधित व्यक्ति पर दबाव बनाया कि वह लोगों को उकसा रहा है। कार्रवाई होते देख वह कुछ ही देर में निकल गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी सूचना नगरायुक्त व पुलिस के बड़े अधिकारियों को दी। उसके बाद बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची। उन्होंने लोगों को जबरन उठाना शुरू कर दिया। एक युवक उठने को तैयार नहीं था तो मारपीट कर उसे उठा लिया गया। महिलाएं पुलिस पर हमलावर हो गईं। युवक को हिरासत में लिया गया और जेसीबी आगे बढ़ा दी गई। जेसीबी ने जैसे ही खाई खोदना शुरू किया तो महिलाएं व बच्चे रो पड़े। काफी देर तक बवाल चला। शाम तक नगर निगम की टीम ने इस जमीन पर कब्जा ले लिया। माहौल की सूचना मिली तो सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed