फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of two communities clashed over the rivalry of taking away girl in Bareilly

Bareilly News: युवती को ले जाने की रंजिश में दो समुदाय के लोग भिड़े... तड़तड़ाईं गोलियां, पांच घायल

Mon, 31 Mar 2025 09:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 09:52 PM IST
सार

बरेली में ईद का दिन शांतिपूर्ण बीता, लेकिन शाम होते-होते इज्जतनगर थाना क्षेत्र के चावड़ मुड़िया में दो समुदाय के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई।  फायरिंग का भी आरोप लगाया गया। घटना से गांव में तनाव फैल गया। 

विज्ञापन
People of two communities clashed over the rivalry of taking away girl in Bareilly
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को ले जाने की रंजिश में दो समुदाय के लोगों में गोलियां तड़तड़ाईं। ईद के दिन छींटाकशी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। संघर्ष में युवती के पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से एक युवक जख्मी हुआ है। 

विज्ञापन


वारदात के बाद युवती पक्ष के लोगों ने पीलीभीत रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने से स्थिति संभल गई। युवती पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए मौके से मिले खोखे भी पुलिस को दिए, लेकिन मेडिकल जांच में किसी को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: मंगेतर ने प्री वेडिंग शूट के बहाने युवती को उत्तराखंड ले जाकर लूटी आबरू, फिर शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती अपने बयान से पलटी 
गांव पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सितंबर में गांव निवासी युवती दूसरे समुदाय के लड़के के साथ चली गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को खोज लिया। आरोपी युवक ने दावा किया कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने शादी कर ली है। वहीं, शुरू में युवक के पक्ष में बयान दे रही युवती बाद में अपने बयान से पलट गई। उसने घरवालों के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी।

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवती पक्ष के चार लोगों में से दो की हालत गंभीर है। उनका आरोप है कि वह लोग ईद पर अपने घर में बैठे थे, तभी युवक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। फायरिंग भी की। युवक पक्ष के लोगों ने भी युवती पक्ष पर छींटाकशी और हमला करने का आरोप लगाया है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि किसी घायल की हालत गंभीर नहीं है, न ही किसी को गोली लगी है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed