{"_id":"67e9fae0b80dfcedb50d47a7","slug":"fianc-exploited-the-girl-on-the-pretext-of-a-pre-wedding-shoot-in-bareilly-2025-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मंगेतर ने प्री वेडिंग शूट के बहाने युवती को उत्तराखंड ले जाकर लूटी आबरू, फिर शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मंगेतर ने प्री वेडिंग शूट के बहाने युवती को उत्तराखंड ले जाकर लूटी आबरू, फिर शादी से किया इनकार
Mon, 31 Mar 2025 07:46 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:46 AM IST
सार
बरेली में एक युवती ने युवक पर दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत आईजी से की तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सगाई के बाद कानूनगो के बेटे ने मंगेतर को प्री वेडिंग शूट के बहाने से उत्तराखंड लेकर जबरन संबंध बनाए। फिर पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी के लालच से रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के परिवार से 40 लाख रुपये दहेज की बात कही। पीड़ित युवती ने आईजी से शिकायत की तो आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी सगाई 24 नवंबर 2024 को सुभाषनगर क्षेत्र के निवासी कानूनगो के बेटे से हुई थी। तीन मार्च 2025 को शादी की तारीख तय की गई। शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। सगाई के बाद उसका मंगेतर अपनी कार से उसे उत्तराखंड घुमाने के बहाने ले गया।
विज्ञापन
कई बार बनाए शारीरिक संबंध
आरोप है कि वहां प्री वेडिंग का हवाला देकर युवती से इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 14 फरवरी 2025 को कानूनगो की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद युवक ने युवती से शादी करने से यह कहकर मना कर दिया कि अब पिता की जगह उसकी मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी लगने वाली है। अब वह 40 लख रुपये दहेज में लेकर किसी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से ही शादी करेगा।
ये भी पढ़ें- बदायूं में मार डाली गई मुस्कान: पति ले गया जंगल... पहले घोंटा गला फिर शराब पीकर किया ये काम; अब मिला कंकाल
तीन मार्च को उसकी बरात आनी थी पर मंगेतर के घरवालों ने घर में शोक का माहौल बताकर होली बाद शादी की बात कही। होली बीतने के बाद भी शादी के लिए स्पष्ट इंकार कर दिया। युवती ने आईजी से शिकायत की। उनके आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने मंगेतर ललित कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।