फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of Hindu organization got angry after finding remains of an animal near the water tank

Bareilly News: स्वाले नगर इलाके में मिले पशुओं के अवशेष, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 01 Dec 2024 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 04:17 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर इलाके में रविवार सुबह पानी की टंकी के पास पशु के अवशेष पड़े मिले। आजाद हिंदू सेना के अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
People of Hindu organization got angry after finding remains of an animal near the water tank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में शनिवार को पशुओं के अवशेष मिले। इस पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। किला पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने शनिवार रात उन्हें सूचना दी कि स्वाले नगर पानी की टंकी के पास पशुओं के अवशेष पड़े हैं। वह पहुंचे तो अमित राठौर और कुछ कार्यकर्ता मौके पर मिले। उन्होंने पांच-छह लोगों के मौके से फरार होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का सैंपल कराया। प्राथमिक जांच में मांस प्रतिबंधित पशु का मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित राठौर की की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी संचालकों की जमानत होते ही पशु कटान
पुलिस के मुताबिक छावनी निवासी सगे भाई रिजवान और इमरान डेयरी संचालक हैं। एक साल पहले छुट्टा गाय उनकी गायों के साथ चरते हुए उनके यहां आ गई थी। दोनों ने उसे पाल लिया। कुछ लोग उनसे यह गाय मांगने लगे, पर उन्होंने नहीं दी थी। बताते हैं कि इसी रंजिश में दो माह पहले प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में रिजवान व इमरान पर रिपोर्ट कराई गई थी। 

दोनों को जेल भेज दिया गया था। शनिवार सुबह उनकी जमानत हुई और रात में उन्हीं की डेयरी के पास फिर पशुओं के अवशेष मिले। थाना प्रभारी का मानना है कि यह साजिश भी हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज से भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed