{"_id":"617ee22b54031f10fd36a518","slug":"people-gathered-for-diwali-shopping-the-whole-city-was-jammed-bareilly-news-bly464719165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की खरीदारी को उमड़े लोग, पूरा शहर हुआ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की खरीदारी को उमड़े लोग, पूरा शहर हुआ जाम
विज्ञापन
सिविल लाइंस में लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में दिन भर खराब रहा हाल, रेंगकर चलते रहे वाहन
श्यामगंज, सौ फुटा रोड और डेलापीर चौराहे पर भी स्थिति खराब
बरेली। त्योहारी सीजन और शहर की सभी सड़कें जाम। जिसका अंदेशा था वही हुआ। रविवार को दिवाली की खरीदारी को बाजार में भीड़ उमड़ी तो हर सड़क और चौराहे पर लोग जाम में फंसे नजर आए। न ही ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नजर आई और न ही संबंधित थाने की पुलिस कहीं दिखी। नतीजतन शहर की सभी सड़कों पर जाम से जूझते रहे।
रविवार को छुट्टी के चलते दिवाली की खरीदारी के लिए पूरे शहर में खूब भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ सिविल लाइंस, जिला अस्पताल रोड, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, आलमगिरी गंज के बाजारों में नजर आई। भीड़ के बीच वाहनों के आवागमन और रोडवेज बसों की आवाजाही ने सिविल लाइंस में यातायात व्यवस्था को चौपट कर दिया। इसके चलते सिविल लाइंस में पूरे दिन जाम रहा। जिला अस्पताल रोड पर सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर फड़ सजे होने के चलते जाम के हालात बने रहे। इससे आगे घंटाघर और कुतुबखाना चौराहे पर सुबह नौ बजे के बाद से देर शाम तक किसी भी समय जाम से राहत ही नहीं मिल पाई। इसके अलावा बड़ा बाजार, आलमगिरी गंज व अन्य जगहों पर भी यही हालात रहे। खरीदार कई-कई घंटे जाम में फंसे रहे।
यातायात व्यवस्था फेल
सिविल लाइंस में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था रविवार को पूरी तरह से फेल नजर आई। कोतवाली के सामने ट्रैफिक पुलिस का सिर्फ एक सिपाही मौजूद था और कुछ पुलिसकर्मी अयूब खां चौराहे पर मौजूद थे। मगर सर्वाधिक जाम वाले प्वाइंट नावल्टी चौराहे के आसपास न तो ट्रैफिक पुलिस थी और न ही कोतवाली पुलिस नजर आई। इसके चलते पूरे दिन ही यहां स्थिति खराब रही।
विज्ञापन
अन्य इलाकों में भी हाल खराब
सौ फुटा रोड पर पटाखों की खरीदारी को भी खूब भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते रविवार को यहां भी जाम के हालात बने रहे। वहीं, डेलापीर चौराहे पर ट्रैफिक लाइट का ट्रायल होने के चलते जाम की स्थिति बनती रही।
चनेहटी मार्ग बंद, शहर आने को परेशान हुए लोग
लाल फाटक पर पुल निर्माण के चलते 90 दिन के लिए यातायात बंद करके रूट डायवर्जन कर दिया गया है। हालांकि लाल फाटक के आसपास रहने वाले लोग चनेहटी गांव के अंदर से शहर में आवाजाही कर रहे थे। मगर सड़क निर्माण के चलते रविवार को यह मार्ग भी बंद कर दिया गया। इससे लाल फाटक से शहर की ओर आने वाले लोगों को रामगंगा तिराहा, महेशपुरा फाटक, करगैना से चौपुला होकर शहर की ओर आना पड़ा।