फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: धनाराघाट पुल निर्माण की रफ्तार तेज, शारदा नदी में पाइलिंग शुरू

Mon, 17 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। शारदा नदी के धनाराघाट पर पक्के पुल का निर्माण अब तेज गति पकड़ चुका है। कार्यदायी संस्था ने नदी क्षेत्र में पाइलिंग शुरू कर दी है, जबकि किनारों की भूमि को समतल कर मशीनों की मदद से तेजी से काम आगे बढ़ाया जा रहा है। परियोजना पूरी होने पर ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को नाव और पैंटून पुल की मुश्किलों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र के धनाराघाट पर शारदा नदी पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य आखिरकार धरातल पर उतर चुका है। लगभग 269 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह बहुप्रतीक्षित परियोजना ट्रांस शारदा क्षेत्र के करीब एक लाख से अधिक लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। सवा तीन किलोमीटर लंबा यह पुल उनके लिए बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध कराएगा। नदी में पाइलिंग का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि नदी के दोनों किनारों पर भूमि को समतल कर बड़े पैमाने पर मशीनों के जरिए काम जारी है। ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को बरसात में सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र का जिला और तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट जाता है। मजबूरन लोगों को पलिया, मैलानी और खुटार होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था अरविंद टेक्नो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कई स्थानों पर प्लांट स्थापित कर निर्माण कार्य को तेज गति से शुरू किया है। लोगों का कहना है कि पुल तैयार होने के बाद न केवल आवागमन की दूरी करीब 100 किलोमीटर तक घटेगी, बल्कि ट्रांस शारदा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं का भी मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed