फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PCS Result 2024 Home guard son becomes DSP in Lakhimpur Kheri Piyush gets success in PCS third attempt

होमगार्ड का बेटा बना डीएसपी: पीयूष ने PCS में किया कमाल, तीसरे प्रयास में किया क्रैक; बताया कैसे पाई ये सफलता

Thu, 25 Jan 2024 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jan 2024 11:00 AM IST
सार

UPPSC PCS Result: लखीमपुर खीरी के रहने वाले पीयूष पांडेय का चयन डीएसपी पद पर हुआ है। पीयूष ने तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की है। डिप्टी एसपी कैडर में उनकी 19वीं रैंक आई है। पीयूष के पिता होमगार्ड हैं। 

विज्ञापन
PCS Result 2024 Home guard son becomes DSP in Lakhimpur Kheri Piyush gets success in PCS third attempt
PCS Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाने में तैनात होमगार्ड शिवकुमार पांडेय के बेटे पीयूष पांडेय ने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में कमाल कर दिखाया। पीयूष पांडेय ने तीसरे प्रयास में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उनकी 19वीं रैंक आई है। उन्होंने बताया कि उनका डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। 
विज्ञापन


ईसानगर ब्लॉक के शेखपुर (मोचनापुर) गांव निवासी 25 साल के पीयूष पांडेय तीन साल से दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले वह दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे। तीसरी बार में सफलता मिल गई। 
विज्ञापन


पीयूष ने बताया कि उन्होंने खमरिया के श्रीमती चंद्र प्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 88.2 फीसदी अंकों के साथ पास की थी। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2017 में बीएससी और फिर 2020 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से एमए किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष के पिता हैं होमगार्ड 
पीयूष पांडेय के पिता शिवकुमार पांडेय ईसानगर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। माता गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता बेहद खुश हैं। पीयूष ने बताया कि गांव-कस्बों से निकले इंसान को जो संघर्ष करना पड़ता है, वह उन्होंने किया है। आर्थिक क्षेत्र में परिवार के सपोर्ट की वजह से कोई दिक्कत नहीं आई। 

इसलिए सिविल सेवा में जाने का आया ख्याल
पीयूष पांडेय ने बताया कि उनका गांव व क्षेत्र बाढ़ और कटान की जद में रहता है। इससे गांव के लोगों को बहुत परेशानियां होती हैं। यही सब देखकर सिविल सेवा में जाने का मन बनाया था। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा में जाकर ही हम ग्रामीण क्षेत्रों की हालत सुधार सकते हैं।

 

युवाओं को दिया संदेश
पीयूष पांडेय ने कहा कि कभी निराश न हों। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर युवाओं की बढ़ती उपस्थिति पर उन्होंने कहा कि आप चाहे कुछ भी करें, किसी भी मंच पर अपनी उपस्थिति दर्शाएं लेकिन पढ़ाई से कोई समझौता नहीं करें। यही सफलता की कुंजी है।

 

पूर्व छात्र के अफसर बनने से गदगद हुए शिक्षक 
खमरिया स्थित चंद्रप्रभा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीयूष ने हाईस्कूल और इंटर यहीं से किया है। बताया कि उन्होंने फोन पर पीयूष पांडेय को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed