फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Payment of sugarcane price arrears assured again, farmers not satisfied

Bareilly News: गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान फिर आश्वासन, संतुष्ट नहीं किसान

Thu, 21 Sep 2023 12:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Payment of sugarcane price arrears assured again, farmers not satisfied
बरेली। विकास भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों के सामने बहेड़ी चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाया। जिला गन्ना अधिकारी ने भुगतान की कार्ययोजना प्रस्तुत की और बकाया देने का फिर आश्वासन दिया, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं हुए। इस दौरान शोर-शराबे का माहौल बन गया। इस दौरान किसानों ने डीएम व सीडीओ के प्रतिनिधि अधिकारी भेजे जाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

बैठक शुरू होने के आधा घंटे बाद तक जब डीएम और सीडीओ नहीं पहुंचे तो किसानों ने आपत्ति की। कहा कि पिछली बैठक में भी अफसर नहीं आए थे। कई बार किसान दिवस से जिम्मेदार अफसर परहेज कर जाते हैं। किसान अपनी समस्या तो सुनाते हैं, लेकिन समाधान के बगैर ही लौट जाते हैं। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सीडीओ नीति आयोग की वीडियो कॉन्फ्रेंस में तथा डीएम किसी जरूरी काम की वजह से नहीं आ पाए हैं, लेकिन जो समस्याएं सामने आईं हैं उनका समाधान कराएंगे। इसके बाद बहेड़ी व नवाबगंज चीनी मिल पर गन्ना मूल्य के बकाया का मुद्दा उठा। किसानों ने कहा कि बहेड़ी की केसर शुगर मिल ने 26 अप्रैल को पेराई बंद कर दी, लेकिन 142 करोड़ रुपये अभी तक नहीं दिए। बकायेदार मिल को गन्ना न दिए जाने की मांग उठा रहे किसान बोले कि मीरगंज की मिल को क्रय केंद्र आवंटित किए जाएं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि यदि किसान प्रार्थनापत्र देते हैं तो वह गन्ना आयुक्त को संस्तुति करेंगे। अंतिम निर्णय आयुक्त ही लेंगे। छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठा। सीवीओ डॉ. मेघश्याम ने कहा कि नए गो-आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। सहभागिता योजना में 30 के स्थान पर भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी और कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी का प्रतिनिधित्व डीसी एनआरएलएम बलवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन


भुगतान की ये है कार्ययोजना
जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक बहेड़ी चीनी मिल पर 142 करोड़ रुपये बकाया है। सितंबर में 10 करोड़, अक्तूबर में 20 करोड़, नवंबर में 59 करोड़ और दिसंबर में अवशेष भुगतान होगा। नवाबगंज स्थित ओसवाल चीनी मिल 55 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 4 करोड़ रुपये सितंबर में, 4.38 करोड़ रुपये अक्तूबर में और 17 करोड़ रुपये नवंबर और शेष भुगतान दिसंबर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed