{"_id":"6a1354527e3b7f32bb0bcefc","slug":"pathology-lab-operators-body-found-inside-shop-bareilly-news-c-4-bly1053-891576-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुकान के अंदर मिला पैथोलॉजी लैब संचालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुकान के अंदर मिला पैथोलॉजी लैब संचालक का शव
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्रनगर निवासी 42 वर्षीय देवेंद्र जोशी का शव शनिवार रात उनकी दुकान में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिनेश जोशी ने प्रेमनगर थाना प्रभारी अंजना दहिया को बताया कि उनके भाई देवेंद्र जोशी आईवीआरआई गेट के सामने पैथोलॉजी लैब चलाते थे। वह रोज सुबह घर से खाना लेकर लैब जाते थे और शाम को लौट आते थे। शनिवार शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार को चिंता हुई। रात में आसपास के दुकानदारों ने सूचना दी कि देवेंद्र का टिफिन टेबल पर खुला पड़ा है और वह दुकान के अंदर जमीन पर पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने माना कि देवेंद्र शराब पीने के आदी थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे।