{"_id":"6462a2b530f8c26dda0a67fa","slug":"passengers-will-be-able-to-know-air-quality-and-weather-conditions-at-railway-stations-bareilly-news-c-4-1-155676-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे स्टेशनों पर यात्री जान सकेंगे हवा की गुणवत्ता और मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे स्टेशनों पर यात्री जान सकेंगे हवा की गुणवत्ता और मौसम का हाल
Tue, 16 May 2023 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 May 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को वायु की गुणवत्ता और मौसम के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे इसके लिए स्टेशनों पर स्मार्ट पर्यावरण निगरानी प्रणाली स्थापित करेगा। इज्जतनगर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर पर्यावरण निगरानी प्रणाली ने काम शुरू कर दिया है।
पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर इज्जतनगर मंडल के ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रेनों में डीजल इंजन के स्थान पर इलेक्ट्रिक इंजन प्रस्तावित हैं। स्मार्ट पर्यावरण निगरानी प्रणाली के जरिये स्टेशनों पर वायु और ध्वनि प्रदूषण का डाटा एकत्र किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण और मौसम की निगरानी की जाएगी। एकत्र डाटा के आधार पर रेलवे की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किए जाएंगे। लोगों को वायु और ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
सेंसरयुक्त निगरानी प्रणाली से वायु, ध्वनि प्रदूषण और मौसम को लेकर मिलने वाली सूचनाएं डिस्प्ले बोर्ड पर प्रसारित होती रहेंगी। वायु और ध्वनि प्रदूषण अधिक होने पर यह प्रणाली अलर्ट भी करेगी। पहले चरण में मंडल के इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस स्टेशनों पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर पर्यावरण निगरानी प्रणाली ने काम शुरू कर दिया है। इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर भी जल्द प्रणाली स्थापित की जाएगी। - पंकज सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे