फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passenger pressure increased on Izzatnagar Gorakhpur Express due to cancellation of main line trains.

Bareilly News: मुख्य लाइन की ट्रेनें निरस्त होने से इज्जतनगर गोरखपुर एक्सप्रेस पर बढ़ा यात्रियों का दबाव

Wed, 03 Dec 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Passenger pressure increased on Izzatnagar Gorakhpur Express due to cancellation of main line trains.
बरेली। इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15009-10) सप्ताह भर में ही लोगों की पसंद बनने लगी है। इस गाड़ी पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। इसका एक कारण मुख्य लाइन की 38 से अधिक नियमित गाड़ियों को तीन माह के लिए रद्द कर दिया जाना भी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में एक सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं है। इज्जतनगर से ज्यादातर बुकिंग सीधे गोरखपुर के लिए हो रही हैं। एक से आठ दिसंबर तक एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में सीटों की संख्या सीमित है। इज्जतनगर से रोजाना गोरखपुर के लिए ही औसतन 70 से 80 टिकट बुक हो रहे हैं। अन्य स्टेशनों के टिकट की संख्या अलग है। मंगलवार को भी इज्जतनगर से गोरखपुर के लिए 72 यात्री अलग-अलग श्रेणी में सवार हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को इज्जतनगर से 75, पीलीभीत से 105 और लखीमपुर से कुल 48 यात्रियों ने एडवांस बुकिंग कराई। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि गाड़ी को पीलीभीत से इज्जतनगर तक विस्तार देने के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। भविष्य में दिल्ली तक विस्तार पर भी विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed